KAIMGANJ NEWS – पुलिस की कार्यशैली पर ही मोहल्लेवासी लगाने लगे प्रश्न चिन्ह
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला नुनहाई में से 15 दिन पूर्व रहस्यमयी ढंग से गायब हुई किशोरी मोना एवं इस मामले में आरोपी उसके परिवार वालों की तलाश कर प्रकरण का खुलाशा करने में पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल पायी है । ऐशी स्थिति में मोहल्ले वाले तथा क्षेत्र के तमाम अमन पसंद लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त कर, प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।

मोहल्लेवासियों के अनुसार, किशोरी के लापता होने के बाद उसका पूरा परिवार रहस्यमय ढंग से घर छोड़कर अंडरग्राउंड हो गया । इस बात ने मामले को और भी संदेहास्पद बना दिया है। लोगों का कहना है कि यदि परिवार निर्दोष होता, तो वह पुलिस जांच में सहयोग करता। परिजनों के इस व्यवहार ने स्थानीय लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है इस मामले में किशोरी के मामा विनोद तोमर ने उसके बाबा विजेंद्र, पिता संजू, चाचा विजय, चाची शिवानी और एटा निवासी शिव कुमार के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पुलिस अब तक सिर्फ नक्शा नजरी तैयार कर खानापूर्ति कर रही है। उनका मानना है कि यदि पुलिस सही दिशा में जांच कर रही होती तो अब तक कोई ठोस सुराग जरूर हाथ लग जाता।पुलिस इस मामले में गंभीरता नहीं बरत रही है। किशोरी के परिवार के फरार होने और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। एक पखवारा से लापता किशोरी के मामले में बढ़ता रहस्य और पुलिस की धीमी कार्यप्रणाली ने स्थानीय लोगों के विश्वास को कमजोर किया है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर पुलिस इस गंभीर मामले के रहस्य से कब तक पर्दा उठाकर खुलाशा कर सकेगी? फिर भी पुलिस दावा कर कह रही है कि प्रयास जारी है – संभव है कि जल्द ही खुलाशा होगा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb