kaimganj news व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी छापामारी का कड़ा विरोध कर ,अपने संगठन के निकाय चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को किया सम्मानित

Picsart 23 05 19 12 59 52 949

Vyapar mandal Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 19 मई 2023
देर रात नगर के सीपी गेस्ट हाउस में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की बैठक संपन्न हुई बैठक में उपस्थित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक स्वर में निर्णय पारित कर शपथ ली कि किसी भी हालात में जीएसटी विभाग को बाजारो में सर्वे एवं छापेमारी नहीं करने दी जायेगी। यदि अधिकारीगण व्यापारियो का शोषण करेगें तो सम्पूर्ण व्यापारी समाज अपने- अपने प्रतिष्ठान बंद कर अधिकारियों का घेराव करेगें।
इसी के साथ इस बैठक मे नगर पालिका परिषद के चुनाव मे सभासद पद पर विजयी हुए उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश कायमगंज के नगर मंत्री विक्रांत वर्मा, सुनील गुप्ता, विधानसभा कमेटी के उपाध्यक्ष आफताब शकील,जिला युवा कमेटी के उपाध्यक्ष रामकिशोर यादव, मंत्री प्रमोद शर्मा, संगठन मंत्री मसूद खाॅ ,शादाब खाॅ को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता नगर कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल तथा सफल संचालन संयुक्त महामंत्री संजीव अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री अमित सेठ, युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष सुवोध गुप्ता उर्फ मंसाराम ,विधानसभाध्यक्ष जितेन्द्र रस्तोगी, युवा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, किराना अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, महिला जिलाध्यक्ष रश्मी दुवे, महिला नगर महामंत्री शोभा पालीवाल, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम अंसारी,नगर उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल,सुनील चक,मुकेश वर्मा, मुकेश दुवे, विनीत सक्सेना,गोपाल गुप्ता,कन्हैयालाल ,संदीप शर्मा,पूजक रस्तोगी, अमित गुप्ता, कन्हैया वर्मा, हिमांशु शर्मा ,बृजेश वाल्मीकि, राजीव राजपूत, शिवराम राठौर सहित काफी संख्या में व्यापारी गण तथा संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केन्द्रों के सम्भाजन हेतु जिला प्रशासन की बैठक सम्पन्न

Farrukhabad news-बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग फर्रूखाबाद :- जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला की मौत – परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS – गंभीर स्थिति में आई गर्भवती को डाक्टर ने किया मृत घोषित, पंचनामा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बंद मकान में घुसे सशस्त्र चोरों ने नकदी व जेवरात एवं लायसेंसी सिंगल बैरल बंदूक सहित की लाखों की चोरी

KAIMGANJ NEWS  – परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था – अचानक परिवार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बिना शट डाउन लिए पोल पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, हालत गंभीर, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS–कायमगंज जौरा मार्ग की है घटना, घटना के बाद लाइन मैंन की भी हालत[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes