KAIMGANJ NEWS फिराक गोरखपुरी उर्दू शायरी को सीमा पार की सहराओं से लाए बाहर

IMG 20250828 WA0140

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
साहित्यिक संस्था अंजुमन फरोगे अदब द्वारा उर्दू के प्रख्यात शायर रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी की जन्म तिथि पर कृष्णा प्रेस परिसर अशोक पुरम में आयोजित गोष्ठी में संस्थाध्यक्ष प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि फिराक ने उर्दू शायरी को सीमा पार की सहराओं से बाहर लाकर गंगा जमुना के दोआव में प्रतिष्ठित किया और भारतीय सभ्यता और संस्कृति को नूतन प्रतीकों के द्वारा प्रस्तुत किया। हुस्न और इश्क, चांदनी और रक्स, शरर और शराब, जाम और मीना के प्रतीक फिराक की शायरी में भी है लेकिन वे आधुनिकता का बोध कराते हैं । उनके बगावती तेवरों को व्यक्त करने में शब्द जैसे कमजोर पड़ जाते हों उनकी शायरी में माटी की गंध है। उनका कलाम सूफियाना है—
कहते हैं इश्क नाम के गुजरे हैं इक बुजुर्ग।
हम लोग फ़कीर उसी सिलसिले के हैं।
ख्यातिलब्ध गीतकार पवन बाथम ने कहा कि किसी मंच पर फिराक साहब हों और सदारत कोई और करे यह कभी संभव नहीं हुआ। उनका व्यक्तित्व सब पर हावी रहा । यह संयोग ही था कि मैंने छात्र गीतकार के रूप में उनकी अध्यक्षता में हुए बलरामपुर राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान एक ग़ज़ल पढ़ी थी जिस पर उन्होंने आशीर्वाद दिया था।
गोष्ठी में शायर बाहार , छात्र कवि यशवर्धन, अनुपम मिश्रा, वीएस तिवारी, शिवकुमार दुबे, डॉ सुनीत सिद्धार्थ आदि ने काव्य पाठ किया। पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा की फिराक की शायरी पर गांधी युग की छाप है लेकिन वे सबसे ऊपर रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीपी विद्या निकेतन के सभागार में 15[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में झूमा शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान, वीरों की गाथा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजादी के जश्न में रंगा व्यापार संगठन कार्यालय, शान से फहराया तिरंगा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS द एंड टाइम्स न्यूज चैनल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीपू भाई सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्र व नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या हमने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शबनम बुक स्टोर नई बस्ती रोड कायमगंज शीलू भाई लालू भाई की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes