जीएसटी द्वारा आरोपित, आरोपी वांछित तंबाकू टैक्स चोर का जनपद फर्रखाबाद की जीएसटी टीम से हैं अच्छा रसूख

Picsart 22 10 08 16 15 57 514

– अभी पिछले माह ही इस फर्जी फर्मों के माध्यम से टैक्स चोरी करने वाले के विरूद्ध बाहर से आई छापामार टीम ने कोतवाली कायमगंज में कराया था,करअपबंचना तथा फर्जीवाड़े का केस दर्ज
कायमगंज / फर्रुखाबाद 08अक्टूबर 2022
जनपद फर्रुखाबाद का कायमगंज नगर एवं यह क्षेत्र तंबाकू उत्पादन एवं विभिन्न ब्रांड की तंबाकू प्रोसेसिंग के साथ ही तंबाकू सप्लाई के लिए एशिया स्तर पर तंबाकू मंडी के रूप में अपनी पहचान रखता है। जीएसटी निर्धारण के समय तंबाकू पर 05 प्रतिशत से लेकर 28 प्रतिशत तक अलग-अलग किस्मों के रूप में तैयार माल पर कर निर्धारण किया गया। लेकिन यहां से बाहर माल भेजने के समय अधिकांश तंबाकू व्यापारी न्यूनतम टैक्स दर 5 प्रतिशत या इसे कुछ अधिक वाला कर का, ई बे बिल व अन्य कागज तैयार कर माल भेजते हैं। इतना ही नहीं कुछ बड़े माफिया तंबाकू व्यवसाई तो फर्जी फर्में रजिस्ट्रेशन करा कर पूरे का पूरा करोड़ों रुपया टैक्स चोरी करके राजस्व को चूना लगाते हैं । यह धंधा कायमगंज में पिछले बहुत लंबे समय से ही फल फूल रहा है, जो आज तक बदस्तूर जारी है।अभी पिछले महीने बाहर से आई जीएसटी टीम ने छापा मारकर कार्यवाही करते हुए ऐसे मामलों में यहां के तंबाकू माफियाओं के यहां से फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कोतवाली कायमगंज में ही मुकदमा भी दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे में आरोपी आज भी बे खौफ घूम रहे हैं । अभी एक दिन पूर्व की पिछली रात को समय लगभग 11:00 बजे के कुछ बाद कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित थाना शमशाबाद क्षेत्र में पड़ने वाले गांव फैजबाग में सड़क के किनारे ढाबे पर फर्रुखाबाद की जी एस टी टीम से बहुत ही घुल मिल कर बातचीत करते हुए देखा गया। समझा जाता है कि टीम उसे उसके द्वारा अभी भी भेजे जा रहे कर चोरी करके नंबर दो वाले माल की सप्लाई का तरीका समझा रही थी। साथ ही उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमे में राहत कैसे मिल सके। इस बारे में भी मंत्रणा कर रहे थे। इस बात का खुलासा ढाबे पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा करते हुए देखा गया। कुछ जानकार लोगों ने जब इस संबंध में कुछ शंका जाहिर की तो चौकन्ना हुआ आरोपी अपनी गाड़ी में बैठ कर बहुत तेजी के साथ कायमगंज की ओर भागने लगा। उधर अपनी पोल खुलती देख जी एसटी फर्रुखाबाद टीम भी अपने वाहन पर सवार होकर फर्रुखाबाद की ओर भागने को मजबूर होते दिखाई दिए । उनके इस कृत्य का वहां मौजूद कुछ जागरुक युवाओं ने बाइक से पीछा करते हुए वीडियो भी बनाने का प्रयास किया। वीडियो पूरा बन पाता। तब तक तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ उनका वाहन फर्रुखाबाद की ओर चला गया। इस बात से यह साफ हो जाता है कि अगर टीम के दर्ज कर अपबंचना तथा फर्जीवाड़े केस में वांछित से अच्छे संबंध नहीं है, तो फिर इतनी रात टीम तथा वांछित आरोपी ढाबे पर घुल मिलकर क्या बात कर रहे थे?, और क्यों?अकेले-अकेले दोनों मिल रहे थे। कुछ है तो जरूर ,तभी कायमगंज से दूर ढाबे पर मिलने का प्रोग्राम बनाया होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes