jhansi news एएनएम सेंटर में प्रशिक्षण ले रही बेटियों के साथ किया अश्लीलता का प्रयास

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

jhansi news – ट्रेनिंग सेंटर पर नियुक्त नहीं है, कोई सुरक्षाकर्मी ,अराजक तत्वों की हरकतों से दहशत में हैं बेटियां

झांसी/ उत्तर प्रदेश, 6 मई 2023
सुरक्षित बेटियों की बात शासन और प्रशासन द्वारा कितनी भी दमदारी
से की जा रही हो । लेकिन आए दिन होने वाली घटनाएं इसको लगातार बेपर्दा करती चली जा रही है। यदि सब कुछ कानून व्यवस्था के अनुसार ही चल रहा है। तो इन बेटियों के साथ अराजक तत्वों द्वारा अश्लील हरकत करने की हिम्मत कैसे हुई । वही स्वास्थ्य विभाग, शासन और प्रशासन ने इस ट्रेनिंग सेंटर की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षाकर्मी नियुक्त करना उचित क्यों नहीं समझा ?जैसे प्रश्न जन सामान्य में उत्तर की प्रतीक्षा के साथ आज भी अनुत्वरित बने हुए हैं? खैर जो भी हो लेकिन मामला तो गंभीरता की ओर ही इशारा कर रहा है ।यदि मिले समाचार में सच्चाई है, तो प्रकरण जनपद झांसी के ,सी एच सी मोंठ का बताया जा रहा है। इस केंद्र पर शुक्रवार को देर रात कुछ अराजक तत्व पहुंच गए। अब यह लोग अचानक पहुंचे या फिर इन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों की निगाह पहले से ही यहां लगी हुई थी। यह कहना तो फिलहाल संभव नहीं है । बताया जा रहा है कि इन अराजक तत्वों ने ट्रेनिंग सेंटर की खिड़कियों की जाली क्षतिग्रस्त कर दी और परदे हटा कर वहां रहने वाली 33 एएनएम कोर्स की ट्रेनिंग करने वाली बेटियों के साथ घिनौने ढंग से अश्लीलता की। रात के अंधेरे में अचानक ऐसा खौफनाक मंजर भापकर वहां मौजूद ट्रेनिंग करने वाली लड़कियां भयभीत हो गई। चिल्लाती हुई बेटियां सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एक जगह इकट्ठा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेनिंग सेंटर पर 33 छात्राओं का प्रशिक्षण माहअगस्त में शुरू हुआ था। इनमें से 17 प्रशिक्षु बेटियां जनपद आजमगढ़ सहित अन्य जिलों की हैं। आने जाने में समय अधिक लगने के कारण यह सभी रात को यही ट्रेनिंग सेंटर पर ही रहती है। इन सब का आरोप है कि उनके साथ यह अश्लील हरकत की घटना शुक्रवार देर रात यहां आए अराजक तत्वों द्वारा की गई थी। इन्हीं ने खिड़कियों की जाली तोड़ी और परदे हटा कर अश्लीलता करने की हदें पार करने का प्रयास किया। बचाव का कोई और चारा ना होने पर हम सब एक जगह इकट्ठा होकर छुप गए थे। सुबह इसकी सूचना संबंधित स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। छात्राओं का कहना है कि स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के लिए यथाशीघ्र सुरक्षाकर्मी नियुक्त किया जाना चाहिए। अन्यथा न जाने आगे कौन सी घटना अराजक तत्व करने के लिए फिर यहां आ जाएं। समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण से संबंधित किसी भी अराजक तत्व को पूछताछ तक के लिए हिरासत में नहीं लिया गया है या फिर यूं कहें कि उदासीनता बरती जा रही है। अथवा प्रशासन तंत्र कमजोर हो चला है। जिसका फायदा उठाकर इन बेटियों के साथ अराजक तत्व, शायद , कुछ अधिक गलत कृत्य करने की मंशा से यहां पहुंचे होंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes