JAUNPUR: बदमाशो ने दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति का किया कत्ल

jaunpur

JAUNPUR: जौनपुर। पुरानी रंजिश में आज दिनदहाड़े बदमाशो ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति को मौत की नीद सुला दिया। दिनदहाड़े गोलियां चलने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया । यह सनसनीखेज़ वारदात सुजानगंज थाना क्षेत्र चेती रामनगर गांव में हुई है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास हत्या के प्रयोग में गई बाइक , तीन असलहा और 3 जिंदा कारतूस बरामद की है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध जताया।

jaunpur 2

सुजानगंज थाना क्षेत्र के चैतीपुर गांव निवासी राम आसरे यादव उर्फ नन्हे यादव उम्र लगभग 50 वर्ष अपने कुछ साथियों के साथ गांव में स्थित एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। उस समय दिन में करीब एक बजे बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचकर नन्हे यादव को लक्ष्य करके ताबड़तोड़ गोली चलाई गोली लगने से घायल नन्हे यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर सुजानगंज से बदलापुर जाने वाले मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण के समझाने बुझाने के बाद जाम को ग्रामीणों ने समाप्त कर दिया तब जाकर यातायात सुचारु रुप से चल सका है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तीन असला तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस घटना में फरार चल रहे अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के बाद प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि क्षेत्र में भगदड़ मच गई और वहां आस-पास की दुकानें बंद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहां भेज दिया है वहीं पुलिस का कथन है कि घटना जमीनी विवाद को लेकर घटित हुई है। पुलिस अभी भी मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes