Farrukhabad news-किसान नेताओं के विरुद्ध दर्ज किए अब तक चार , वहीं किसान यूनियन की तरफ से सिर्फ एक मुकदमा किया गया दर्ज
फर्रुखाबाद : 13 अप्रैल 2024
जनपद के थाना अमृतपुर में अनशन पर बैठे किसान नेताओं तथा पुलिस व प्रशासन के बीच चल रहा टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है । बताया गया कि अब तक भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान नेता राम नारायण पांडे जिन्होंने परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया है । उनकी तरफ से अब तक केवल एक मुकदमा ही काफी प्रयास के बाद दर्ज हो पाया है । जबकि किसान नेताओं का आरोप है कि उन्हें धोखे में रखकर. उनकी तहरीर में बदलाव के बाद तहसीलदार कानूनगो व लेखपाल के नाम को हटाकर मुकदमा दर्ज किया गया । जबकि किसान नेता प्रभाकांत मिश्रा – अरविंद शाक्य आदि को शामिल कर उनके विरुद्ध प्रशासन की ओर से प्रधान को शामिल कर तीन मुकदमें अनावश्यक रूप से दर्ज कर दिए गए हैं । इस संबंध में किसान नेताओं का कहना है कि प्रशासन चाहे 10 मुकदमें और दर्ज कर ले । हम डरने वाले नहीं । प्रशासन उन्हें गुंडा समझ रहा है । हम गुंड़ा नहीं है । दर्ज मुकदमें प्रशासन और पुलिस को वापस लेने ही होंगे । अपनी अगली रणनीति के बारे में जानकारी देते हुए किसान नेताओं ने कहा कि वे जल्द ही अपने राष्ट्रीय नेतृत्व राकेश टिकैट से मिलकर अगली रणनीति संगठन के निर्देश के अनुसार बनाकर एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे । किसानों का कहना है कि उनका मुकदमा लिखने के लिए पुलिस टाल मटोल करती रही और उनके ऊपर फर्जी मुकदमें दर्ज कर दिए गए । इन मुकदमों से किसानों की आवाज दबेगी नहीं – बल्कि और मुखर होगी । आंदोलन तब तक जारी रहेगा । जब तक पूरी तरह न्याय नहीं मिल जाएगा । टिकैत गुट का यह भी आरोप है कि यह धरना देने नहीं आए थे ।अपनी जायज बात रखने आए थे । लेकिन जब सही बात भी नहीं सुनी गई । तो उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन शुरू किया था । लेकिन उनके साथ पुलिस ने उचित व्यवहार नहीं किया । किसान नेताओं ने उप जिलाधिकारी अमृतपुर तथा पुलिस क्षेत्राधिकार अमृतपुर पर भी किसानों को गुमराह कर तहरीर से वास्तविक दोषियों के नाम हटवाने का आरोप लगाया । किसान नेता प्रभाकांत मिश्रा का कहना है कि उनके ऊपर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया गया । लेकिन ठीक उसी समय सरकारी कार्यालय परिसर विकास खंड राजेपुर में किसान यूनियन भानु गुट के साथ प्रशासन ने बाकायदा कुर्सियां डलवाकर बैठक करके किसानों के विरुद्ध षड्यंत्र तैयार किया । तो फिर इन सब के ऊपर भी तो आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज होना चाहिए । लेकिन ऐसा नहीं किया गया । टिकैत गुट की मांग है कि निर्वाचन आयोग यहां की पुलिस और प्रशासन की जवाब देही तय करते हुए । इन लोगों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे । जब तक ऐसा नहीं होता । भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट आंदोलन करने के लिए तत्पर रहेगा ।क्योंकि उनके संगठन को आंदोलन के लिए पुलिस व प्रशासन ही बाध्य कर रहा है ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb