Farrukhabad news गड्ढा युक्त सड़क पर असंतुलित हो बाइक सवार ट्रक के पहिए के नीचे आया, घटनास्थल पर ही मौत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Farrukhabad news फर्रुखाबाद ।

गड्ढा युक्त सड़क पर जा रहा बाइक सवार असंतुलित हो नीचे गिरा । ऊपर से निकला डंपर ( ट्रक ) का पहिया घटनास्थल पर ही ग्रामीण की दुखद मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार मृतक थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव जनैया सठैया निवासी रूपलाल शाक्य का 36 वर्षीय पुत्र सदानंद इस हादसे का शिकार हुआ है । सदानंद मेडीकल कॉलेज के पास वाले नाला बघार की तरफ से ढिलावल चौराहा होता हुआ अपने गांव जा रहा था । जैसे ही वह ढिलावल चौराहे के पास गढ़िया रोड पर पहुंचा । जहां उसकी वाइक असंतुलित हो फिसल गई । सदानंद नीचे गिरा ही था । उसी समय वहां से निकल रहे डंपर (ट्रक ) का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया । ट्रक के बीच बाले पहिए के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गए सदानंद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने मौरम भरे ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक का शव मोर्चरी भिजवाया । दु:खद घटना का पता लगते ही मृतक के परिवारी फूट – फूट कर रोने लगे । वह अपने तीन भाइयों अविवाहित यशपाल से छोटा तथा अंशुल से बड़ा , अपने परिवार का मुखिया था । मोर्चरी से जब ग्राम प्रधान व अन्य लोग वहां पहुंचे तो पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरने की कार्यवाही की गई । मौके पर मौजूद ग्रामीण इस सड़क पर हुए इस हादसे तथा आए दिन होने वाली घटनाओं के लिए लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। उनका कहना था कि सड़क गड्डा युक्त तो है ही साथ ही इस पर अक्सर पानी भरे रहने की बजह से लोग फिसल कर दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं ।
रिपोर्टर =दीपक कुमार -फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes