Farrukhabad news पुलिस मुटभेड में दो संदिग्ध शातिर घायल तीसरा गिरफ्तार वहीं लूट का माल अवैध असलाह व एक वाइक वरामद

Picsart 25 07 20 08 06 26 195

Farrukhabad news फर्रुखाबाद : –
जनपद की कमालगंज थाना पुलिस को उस समय कामयाबी मिली जब मुटभेड़ में तीन संदिग्ध शातिरों को पकडने के साथ ही उनके पास से लूट का माल व अवैध शस्त्र तथा एक वाइक वरामद हुई । बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के जबाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो शातिर घायल हो गए । वहीं एक को मौके से भागने का प्रयास करते समय दबोच लिया गया । तलाशी तथा मौकाए बारदात से गिरफ्त में आए तीनों के पास से पुलिस के अनुसार दो देसी तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल हीरो आई3एस व लूटा गया मोबाइल फोन और एक पीली धातु की अंगूठी बरामद की गई। बताया गया कि 06 अगस्त 025 को थाना कमालगंज क्षेत्र में यदुनाथ सिंह सोमवंशी के गले से सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल लूट लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट थाना कमालगंज में दर्ज कराई गई थी । बारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश करने का प्रयास कर रही थी , कि 08 अगस्त 025 को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार हमराह पुलिस बल के साथ कुतुबपुर बघार (नाला ) भोजपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे । उसी समय कमालगंज की ओर से आ रहे तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे दो संदिग्ध बदमाश घायल हो गए जबकि एक को भागने का प्रयास करते समय घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया । पूंछताछ में घायल आरोपियों की पहचान निगम पुत्र मलिया निवासी लकूला थाना कादरीगेट व गौरव पुत्र अनिल निवासी लालगेट थाना कादरीगेट के रूप में हुई, जबकि पकड़ा गया तीसरा सचिन पुत्र सुधीर निवासी गंगा नगर लालगेट थाना कादरीगेट का निवासी बताया गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया । गिरफ्तार तीनों के अपराधिक मामलों को खंगाला जा रहा है , साथ ही वरामद लूट का सामान व अवैध शस्त्र एवं वाइक की स्थिति के अनुसार तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes