Uttar Pradesh news 2027 में सपा सरकार बनी तो 24 घंटे में गन्ना भुगतान” — अखिलेश यादव का बड़ा वादा, 15 हजार करोड़ का किसान रिलीफ फंड का भी वादा

Picsart 26 03 24 06 46 33 213 1

Uttar Pradesh news लखनऊ / उत्तर प्रदेश
” द एंड टाइम्स न्यूज ”
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनती है, तो गन्ना किसानों का भुगतान मात्र 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का विशेष “किसान रिलीफ फंड” बनाया जाएगा, ताकि किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।
* पर्ची मिलते ही खाते में पैसा*
अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि सपा सरकार बनने पर गन्ना किसानों को पर्ची जारी होते ही उनके बैंक खाते में भुगतान सीधे ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में किसानों को अपने ही पैसे के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है, जिसे सपा खत्म करेगी।
* किसानों के लिए कई बड़े वादे*
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा प्रमुख ने किसानों के हित में कई अन्य घोषणाएं भी कीं। इनमें—
खाद और बीज की कीमतों पर नियंत्रण
मुफ्त सिंचाई की सुविधा-न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।
*लगाया आरोप – “किसानों से छीनी गई सुविधाएं” *
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सपा शासनकाल में किसानों को दी गई कई सुविधाएं समाप्त कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय आलू किसानों के लिए कई मंडियां स्थापित की गई थीं, लेकिन अब इस दिशा में कोई ठोस काम नहीं हुआ।
* खेती बनती जा रही घाटे का सौदा*
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान महंगे बीज और उर्वरकों के कारण परेशान है। रबी और खरीफ दोनों सीजन में खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे खेती लाभ का नहीं बल्कि घाटे का व्यवसाय बनती जा रही है।
* वैश्विक बाजार और भारतीय किसान पर असर*
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कृषि नीतियों और आयात-निर्यात के फैसलों का सीधा असर भारतीय किसानों पर पड़ रहा है। विदेशी कृषि उत्पादों के दबाव से स्थानीय किसान संकट में आ गया है।
* रिसर्च और प्राकृतिक खेती पर जोर*
सपा प्रमुख ने सुझाव दिया कि किसानों को कृषि अनुसंधान केंद्रों से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें बेहतर बीज और तकनीक मिल सके। साथ ही उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने की बात भी कही। कुल मिलाकर अखिलेश यादव का यह बयान साफ संकेत दे रहा हैं कि 2027 के चुनाव को देखते हुए सपा किसानों को अपने एजेंडे के केंद्र में रख रही है। अब देखना होगा कि इन वादों का असर प्रदेश की राजनीति और किसानों के रुझान पर कितना पड़ता है।
ब्यूरो रिपोर्ट : -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes