Farrukhabad news ओवरलोड ऑटो बना मौत का सफर: डीसीएम से भीषण भिड़ंत में मासूम समेत तीन की दर्दनाक मौत

IMG 20260427 WA0276

Farrukhabad news-इटावा-बरेली हाईवे पर हादसा—8 घायल, 5 की हालत नाजुक
प्रशासन सक्रिय, डीएम-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा
फर्रुखाबाद :- 27 अप्रैल2026
इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर सोमवार का दिन उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक ओवरलोड ऑटो मौत का कारण बन गया। जमापुर मोड़ के पास समृद्धि कोल्ड स्टोरेज के सामने हुए इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों—जिसमें 16 माह का मासूम भी शामिल है—की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की ओर जा रहा ऑटो अपनी क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां लेकर चल रहा था। जैसे ही वाहन जमापुर मोड़ के पास पहुंचा, चालक ने अचानक दिशा बदलने की कोशिश की। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डीसीएम ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग दूर जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में सतेंद्र कुमार, उनकी पत्नी तनु और उनके 16 माह के मासूम बेटे युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। वहीं आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को पहले सीएचसी राजेपुर और फिर डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेजा गया, जहां से गंभीर हालत में पुष्पा देवी समेत अन्य को सैफई मेडिकल हास्पिटल रेफर किया गया।
दुर्घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और आवागमन सुचारू कराया।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों की मौजूदगी ने पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक सहारा दिया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऑटो के ओवरलोड होने की पुष्टि हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक दिलीप कुमार दुर्घटना से प्रभावित होने वाले लोगों के ही गांव का निवासी है और सभी यात्री एक पंचायत में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन लापरवाही और जल्दबाजी ने इस यात्रा को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
यह हादसा न सिर्फ एक परिवार की खुशियां छीन ले गया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो गया। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ओवरलोडिंग जैसी लापरवाही यूं ही मासूम जिंदगियां निगलती रहेगी?
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes