Farrukhabad news – कलेक्ट्रेट में हड़कंप | समयपालन और साफ-सफाई पर जोर | आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद | 27 अप्रैल 2026
जनपद मुख्यालय पर प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों और पटलों का बारीकी से जायजा लिया। उपस्थिति रजिस्टर, फाइलों की स्थिति और साफ-सफाई की व्यवस्था की पड़ताल करते हुए डीएम के सख्त तेवर देखने को मिले, जिससे कर्मचारियों में हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यालय समय से खुलें और कर्मचारी तय समय पर उपस्थित रहें। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता के कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना सूचना अनुपस्थित रहने या ड्यूटी के दौरान सीट से गायब मिलने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कई जगह फाइलों के अव्यवस्थित रख-रखाव पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देशित किया कि अनुपयोगी और पुरानी फाइलों को तत्काल रिकॉर्ड रूम में व्यवस्थित किया जाए, ताकि कार्य में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए और कहा गया कि कहीं भी धूल या गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए।
डीएम डॉ. लाठर ने विशेष रूप से आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निपटारा सिर्फ औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
रिपोर्टर : – दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep