Farrukhabad news –भाकृएसो. ने एमएसपी की गारंटी सहित अन्य मांगों से संबंधित 11 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में प्रदर्शन करते हुए सौंपा

IMG 20240301 WA0074

Farrukhabad news-प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में किसानों ने समय रहते समस्या समाधान की उठाई मांग
फर्रुखाबाद 1 मार्च 2024
भारतीय कृषक एसोसिएशन के कई पदाधिकारी जिला मुख्यालय फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर किसान समस्याओं की ओर केंद्र तथा प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए – शीघ्र समस्याओं के निराकरण की आवाज बुलंद की । 11 सूत्रीय सोंपे गए ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि – किसान हित को देखते हुए उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाए । इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए । वहीं उन्होंने स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट के हिसाब से फसलों की कीमत तय करने, किसान-खेत मजदूरों का कर्ज माफ़ हो , पेंशन दी जाय ।
भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2003 को पुनः लागू करने एवं लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दिलाए जाने , मुक्त व्यापार समझाँते पर रोक लगाने , मंनरेगा में हर साल 200 दिन का काम व 700 रूपए दिहाड़ी दिए जाने , किसान आन्दोलन में मृत किसानों के परिवारों को मुआवजा व आश्रृत को सरकारी नौकरी दिए जाने , नकली बीज कीटनाशक दवाईयां व खाद वाली कम्पनियों पर कड़े कानून बना कर कार्यवाही किए जाने के साथ ही मिर्च हल्दी एवं अन्य मसालों के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाए| वहीं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग किसान नेताओं ने की है । किसान नेताओं का कहना है कि इन समस्याओं का हल सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए । यदि सरकार ऐसा नहीं करेगी तो प्रदेश का किसान आंदोलन के लिए बाध्य होगा ।
ज्ञापन अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, प्रदेश अध्यक्ष रामलाल गुप्ता, प्रांतीय महासचिव मुन्नालाल सक्सेना, प्रदेश संगठन सचिव प्रताप सिंह गंगवार, जिला प्रभारी रागिब हुसैन खां आदि पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes