KAIMGANJ NEWS होली रमजान ,जुमा एक साथ, प्रशासन अलर्ट मोड में नमाज का समय बदला, दोपहर 2 बजे अदा होगी नमाज

Picsart 25 03 14 06 25 45 661

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
होली के त्योहार और रमजान के दौरान पड़ने वाले जुमा के एक ही दिन आने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। स्थानीय पुलिस के अलावा बाहर से भी पुलिस बल और पीएसी फोर्स को तैनात किया गया है।
शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पहले ही पीस कमेटी की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। अधिकारियों ने नगरवासियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है। होली पर रंग खेलने के बाद नगर की प्रमुख मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की जाएगी। नगर की जामा मस्जिद, एक मीनारा मस्जिद, छोटी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज के समय में परिवर्तन किया गया है। इन सभी मस्जिदों में दोपहर 2 बजे से सवा दो बजे नमाज अदा की जाएगी। कायमगंज नगर गंगा-जमुनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध है, जहां हर त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाता है। इसी सौहार्द्र का उदाहरण देते हुए नगर की मस्जिदों को अन्य शहरों की भांति ढका नहीं गया है। इधर, प्रशासनिक सतर्कता के तहत शाम को एसडीएम रवींद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा, इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा समेत मंडी चौकी प्रभारी, हल्का इंचार्ज और पुलिस बल ने नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes