जुआ खेलने का विरोध करना पड़ा भारी आरोपियों ने छीनी महिला की सोने की चेन

IMG 20220601 WA0065 3

शमशाबाद /फर्रुखाबाद 11 जुलाई 2022 घर के सामने जुआ खेलने तथा शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला से हाथापाई कर गले की चेन छीनी। शोरगुल सुनकर आरोपी मौके से फरार। नगर के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी नसरीन बेगम पत्नी स्व०दौलत शेर ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी गली में जुआरियों का जमघट लगता है। आये दिन दारू पीकर जुए का खेल खेलते हैं और भद्दी भद्दी गालियां देते हैं ।पीड़ित महिला के अनुसार जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों द्वारा गाली गलौज किया गया । आरोप है 9 जुलाई को उसके बेटे की शादी का कार्यक्रम था। जिसमें सभी रिश्तेदार आए हुए थे। घर के बाहर गली में टहल रहे थे आरोपियों द्वारा जुए का फड़ लगाकर जुआ खेला जा रहा था। वही शराब के नशे में शराबी भद्दी भद्दी गालियां देकर घर के सामने मुँह घुमाकर पेशाब कर रहे थे । 10 जुलाई को जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की गई। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के गले में पड़ी एक सोने की चेन वजन लगभग 8 ग्राम जिसे छीन लिया। शोर मचाए जाने पर जब तक मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए तब तक आरोपी गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला द्वारा जब आरोपियों की खोजबीन की गई तो आरोपियों में इमरान पुत्र असलम मोहल्ला तराई ,आमिर पुत्र शफीक मोहल्ला काजी टोला ,लहीक पुत्र सफीक मोहल्ला गोदाम रोड बाजार कला बताए गए हैं। पीड़ित महिला ने सभी आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes