गोरखपुर( द एंड टाइम्स न्यूज़)
आज रविवार वाले दिन देश तथा विदेश से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मकर संक्रांति पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में दिखाई दे रही थी । इस अवसर पर यहां आए श्रद्धालुओं का बाबा गोरखनाथ को खिचडी चढ़ाने का क्रम शुरु हो गया। सबसे पहले ब्रहम मुहूर्त में प्रातः 4:00 बजे अपने आवास से निकलकर गोरक्ष पीठाधीश्वर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में प्रवेश कर मंदिर परंपराओं के अनुसार विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर की ओर से गुरु गोरखनाथ को खिचडी चढ़ाई।

उसके बाद नेपाल राज परिवार की खिचडी गोरखनाथ को भेट की गई ।खिचडी चढ़ाने के अवसर पर इसके बाद वहां मौजूद पुजारी साधू संतो ने खिचड़ी चढ़ाई। योगी आदित्यनाथ यहां से ब्रम्हलीन महंत दिग्विजय नाथ एवं महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचे और वहां उन्होंने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मंदिर के कपाट जन सामान्य के लिए खोल दिए गए। कपाट खुले जन सैलाब अंदर पहुंचा। जिनके द्वारा हर -हर महादेव का उद्घोष करने से मंदिर परिसर गूंज उठा । मंदिर के बाहर श्रद्धालु जनों की दूर- दूर तक लंबी -लंबी कतारें लग गई । खिचड़ी चढ़ाने के लिए भक्तगण अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। पूजा अर्चना तथा खिचड़ी चढ़ाने के बाद गोरक्ष पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहीं से प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी । अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का महत्वपूर्ण महापर्व है। मंदिर स्थापना काल से ही यहां इस पावन पर्व पर खिचडी चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा के अनुसार आज भी बढ़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में पहुंच कर खिचडी चढ़ाने की परंपरा को आगे बढ़ाया ।खिचडी के महत्त्व को बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भीषण सर्दी में लोगों की पांचन शक्ति प्रभावित हो जाती है। ऐसे में खिचडी का भोजन लोगों को औषधि की तरह काम आता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति कृषक बर्ग के लिए उत्साह और उमंग का भी पर्व है। क्योंकि किसान जब खिचडी दान कर या चढ़ाता है तो इससे यह बात स्पष्ट होती है कि मेहनत कस अन्नदाता अपने द्वारा उत्पादित अन्न में से कुछ भाग अपनी मेहनत का अपने इष्ट को भी दान करके उसके प्रति आस्था प्रकट कर रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव , दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Deoria: जिला देवरिया में बीमार हालत में दुर्लभ हिमालयन प्रजाति का गिद्ध तालाब के किनारे पड़ा मिला
-
Sucide Attempt: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ- हालत गंभीर
-
Accident: शराबी बाइक चालक ने टक्कर मार किया वृद्ध घायल
-
Rewarded Arrested: दस हजार का इनाम घोषित अभियुक्त किया पुलिस ने गिरफ्तार
-
Husband Wife Sucide: एक ही कमरे में पति तथा पत्नी के मिले शव, आत्म हत्या की आशंका
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb