प्रदेश में होली उत्सव के बीच हुए खूनी संघर्ष में अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों की मौत , वही आधा दर्जन हुए घायल

IMG 20220318 WA0112

लखनऊ /अमेठी/ उत्तर प्रदेश 19 मार्च 2022
आपसी सामंजस्य तथा सद्भाव की कमी के कारण होली जैसे पावन त्योहार पर भी कई जगह नादानी और नासमझी के कारण फूलों तथा रंगो की जगह होली का उत्सव खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसके चलते चार लोगों की हत्या हो गई। वही छः व्यक्ति जख्मी होकर जिंदगी और मौत के बीच उपचाराधीन हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई ।वही मडियांव में एक युवक का सिर कुचल कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के अनुसार सिर कुचलकर मारे गए व्यक्ति की पहचान बीकेटी निवासी चालक दयाराम के रूप में हुई है। वह यहां गाड़ी चलाता था और फिलहाल सिमरा गौरी में रहता था।
इसके अलावा जनपद अमेठी के थाना जामो में होली वाले दिन दो गुट आमने सामने आ गए। दोनों के बीच हुए झगड़े में यहां भी दो लोगों की दुखद मौत हो गई ।जबकि छ: लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण सघन उपचार के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया है। मृतकों में इसी थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर निवासी 32 वर्षीय अखंड प्रताप सिंह तथा ग्राम रेबडापुर के रहने वाले शिवराम उर्फ गुड्डू पासी [55]बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि बाबूपुर गांव के लोग वहीं सड़क के किनारे होली खेल रहे थे। उसी समय वहां से रेवड़ापुर गांव के कुछ लोग निकले। होली खेलने वालों ने उन पर रंग डाल दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। जो दोनों पक्षों के आमने सामने आ जाने से खूनी संघर्ष में बदल गया। इसी संघर्ष में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।तथा छ: लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है ।खूनी संघर्ष में हुए दोहरे हत्याकांड तथा आधा दर्जन लोगों के लहूलुहान हो जाने के कारण गांव में शोक के साथ ही मातम पसरा हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों के अनुसार मृतक अखंड प्रताप सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है। अकड़बाजी के साथ नादानी भरे व्यवहार से ही होली जैसे पावन त्यौहार पर यह खूनी संघर्ष हुआ है । घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आरके मिश्र तथा एसपी दिनेश सिंह पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । जहां उन्होंने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की है। फिलहाल तनाव को देखते हुए पूरा गांव पुलिस छावनी के रूप में बदल गया है। वही संबंध में कुछ ग्रामीणों का कहना था कि रंग लगाना तो एक बहाना है, वास्तव में इस विवाद के पीछे राशन वितरण भी एक कारण है। बताया गया कि यहां के कोटेदार ने दूसरे गांव के एक युवक को राशन न देकर देख लेने की धमकी देते हुए भगा दिया था। यही रंजिश रंग डालने का बहाना बनकर आज खूनी संघर्ष में बदल गई। जिससे रंगो के त्योहार होली पर खुशियों की जगह पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल दिखाई दे रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes