KAIIMGANJ NEWS निरीक्षण में मिली खामियां -सीएमओ ने जताई नाराजी दिए शीघ्र सुधार करने का निर्देश

Picsart 25 04 20 06 59 30 504

KAIIMGANJ NEWS- दौरान निरीक्षण सीएमओ ने सीएचसी में जल्द ही अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होने की दी जानकारी
,कायमगंज / फर्रुखाबाद
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनेंद्र कुमार ने कायमगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जमीन पर बैठे तीमारदारों को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। ड्यूटी बोर्ड पर कर्मचारियों के नाम न होने पर उन्होंने अधीक्षक को तत्काल नाम अंकित कराने का निर्देश दिया।

IMG 20250419 WA0178

साथ ही शौचालय में गंदगी देखकर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई और साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए। गर्मी और लू से बचाव के लिए बनाए गए कोल्ड रूम का भी उन्होंने निरीक्षण किया। कूलर और अन्य व्यवस्थाओं को देख कर उन्होंने अधीक्षक को सही ढंग से व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लू से संबंधित दवाओं की जांच के दौरान अधीक्षक ने बताया कि ओआरएस की पर्याप्त व्यवस्था है। अग्निशमन सिलेंडर भी मौजूद मिला। सीएमओ ने वायरिंग की स्थिति भी जांची। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लू से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही जागरूकता पंपलेट और ओआरएस भी वितरित किए जा रहे हैं। सीएमओ ने कहा मई के अंत तक सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होने की पूरी संभावना है। इसके लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और लखनऊ से नई मशीन आने वाली है। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन को सुचारू रूप से संचालित कर सेवायें देने के लिए यहां पहले से ही डॉक्टर नियुक्त है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes