KAIIMGANJ NEWS उपचार को लाया गया दिव्यांगशौचालय में मिला बेहोश किया रेफर कुछ समय बाद थम गई सांसें

Picsart 25 04 20 07 11 22 686

KAIIMGANJ NEWS नों ने गांव के चार युवकों द्वारा लाठी डंडों से पीटने के कारण हुई मौत बता कहा कि पहले कर चुक थे शिकायत किन्तु लापरवाही और घूसखोरी के कारण नहीं मिली पुलिस सहायता का लगाया गंभीर आरोप
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव गौरखेड़ा निवासी दिव्यांग राजीव जोशी को गंभीर हालत में परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । भर्ती होने पर उसका डॉ० विपिन सिंह ने प्राथमिक शुरू कर दिया था । उसी समय राजीव पेशाब करने के लिए वहीं निकट स्थित शौचालय में गया और अंदर से कुंडी लगाकर पेशाव करने बैठ गया। कुछ देर बाद अंदर से तेज धमाके की आवाज आई। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया तो राजीव बेहोश मिला। उसे बेड पर लिटाकर ऑक्सीजन दी गई। डॉक्टर ने पल्स रेट कम होने पर उसे उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। परिजन राजीव को ई-रिक्शा से वाहर ले जाने के लिए वाहन की तलाश में ट्रांसपोर्ट की ओर ले गए। वहीं किसी रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे । इसी बीच राजीव की मौत हो गई। सूचना पाकर कंपिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। मृतक की भाभी पुष्पा ने गांव के चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले इन युवकों ने राजीव पर लाठी-डंडों से हमला किया था, जिसकी शिकायत सिवारा चौकी पर की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई सहायता नहीं की, उल्टा शिकायत करने पर चौकी से भगा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घूस लेकर आरोपियों से समझौता करवा दिया था। उन्होंने कहा कि इन्हीं युवकों की मारपीट से आहत होने से राजीव की मौत हो गई है ।

IMG 20250419 WA0177
राजीव तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अपने विधवा भाभी व भाई के साथ रह रहा था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। इस संबंध में सिवारा पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि मृतक शराब का आदी था और कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। महिला रात में आई होंगी, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी और कोई लिखित शिकायत भी नहीं दी गई। अगले दिन समझौते की जानकारी मिली, इसलिए कार्रवाई नहीं की गई। आरोप निराधार है।सीओ संजय वर्मा ने कहा कि यदि तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक जांच एवं कार्रवाही होगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes