आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री में लगी आग तीन लोग झुलसे, इनमें से एक की दर्दनाक मौत ,दो की हालत गंभीर

1678709016532

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश,( द एंड टाइम्स न्यूज़)

साभार:-
जिला जौनपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार मोहल्ले में एक आयुर्वेद दवा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट होने से फैक्ट्री में कार्य कर रहे तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिसमे एक की मौके पर ही मौत हो गई , दो की हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। यह फैक्ट्री घनी आबादी में होने के कारण दमकल की गाड़ियां मौके पर नही पहुंच पाई। , फायर कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ब्लास्ट के धमाके से पूरा इलाका दहल गया। बड़ी वारदात होने के बाद अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच करने की बात कह रहा है।
नगर के उर्दू बाजार में घनी आबादी में अलम्पिक लोबोरेट्री नाम से आयुर्वेद दवा बनाने की फैक्ट्री काफी दिनों से चल रही थी। आज सोमवार की दोपहर इस दवा कारखाने में तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। विस्फोट के चलते पूरे फैक्ट्री में आग लग गयी। जिसके कारण पूरे इलाका दहल गया। इस हादसे में कारखाने के मालिक नूर मोहम्मद, तथा उनके परिवार के सदस्य फैज और रेयाज बुरी तरह से झुलस गए। तीनो को जिला अस्पताल ले जाया गया। , जहां पर इलाज के दरम्यान नूर मोहम्मद की मौत हो गई । फैज और रेयाज की हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गई थी। लेकिन रास्ता सकरा होने के कारण छोटी गाड़ी भी घटना स्थल नही पहुंच पाई।, लम्बी पाइप जोड़कर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
इस मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि दवा खाने में फास्फोरस और सल्फर मिलाकर दवा बनाया जा रहा था। उसी समय विस्फ़ोट होने से फैक्ट्री मालिक नूर मोहम्मद, उनके परिवार के रेयाज और फैज बुरी तरह से झुलस गए। तीनो को जिला अस्पताल भेजा गया। , जिसमे नूर मोहम्मद की मौत हो गई। , रेयाज और फैज की हालत नाजुक होने के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है।फैक्ट्री का लाइसेंस था या नहीं इस सवाल के जवाब में सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही इसका पता चल सकेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes