Shamshabad news –शमशाबाद /फर्रुखाबाद । नाधिकारियो की लापरवाही के चलते शमसाबाद क्षेत्र में जारी है लकड़ी माफियाओं का खेल। रात्रि के अंधेरे में उजाड रहे विशाल काय हरे भरे पेड़ –
जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र में लकड़ी माफियाओ के हौसले वास्तविक बुलंद है । क्षेत्र में कहीं ना कहीं रात के अंधेरे में हरे भरे वृक्षों को काटकर जहां एक ओर धरती की हरियाली उजाड़ रहे है । वहीं दूसरी ओर अवैध कारोबार में हजारों लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं । इसका उदाहरण भी विकासखंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम धरमपुर में देखने को मिला । बताया गया कि जनपद के एक लकड़ी माफिया ने हरे भरे भारी भरकम आम के पेड़ों का सौदा करने के बाद रातों-रात कटवा दिया और रातों-रात ट्रैक्टर ट्राली के सहारे ठिकाने भी लगवा दिया । बताया गया सुबह के वक्त जब लोगों का आना जाना हुआ उक्त स्थान पर गुजरते समय अजीब सा लगा ।क्योंकि पहले उस जगह पर एक भारी भरकम आम का पेड़ था । लेकिन मौके पर कटे हुए आम के पेड़ जड़ के निशान ही शेष थे । लकड़ी माफियाओ द्वारा क्षेत्र में हरे भरे वृक्षों को कटवाए जाने को को लेकर तमाम लोगों ने पुलिस तथा बनाधिकारियों की लापरवाही पर अफसोस जताते हुए कहा अगर अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा यूं ही रहा तो एक दिन क्षेत्र में जंगल के जंगल समाप्त हो जायेंगे और धरती की हरियाली भी समाप्त हो जाएगी। मालूम रहे सरकार धरती की हरियाली को सुरक्षित रखने के लिए तमाम प्रयास कर रही यहां तक कि समाज सेबी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान चलाकर लाखों करोड़ों रुपए खर्च करने के साथ ही हजारों लाखों पेड़ लगवा रही है । जिससे धरती की हरियाली बरकरार बनी रहे । अफसोस है यहां लकड़ी माफियाओ का शायद राज है और लगातार हरियाली को उजाड़ रहे जो एक चिंता का विषय है । लोगों का कहना था शमासबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में माफियाओं में अब तक न जाने कितने हरे भरे फलदार पेडों के बागों को उजाड़ा होगा और जब भी बनाधिकारियों से शिकायत की गई तो माफियाओ के खिलाफ हल्के जुर्माने की कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया ।यही कारण है माफियाओं के हौसले बुलंद है और हरे भरे फलदार बृक्षों को कटवा कर धरती की हरियाली उजाड़ रहे हैं । बनविभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से हौसले बुलंद है । क्षेत्र में अवैध कटान की प्रक्रिया को बखूबी अंजाम देकर धरती की हरियाली उजाड़ रहे हैं । माफियाओ द्वारा हरे भरे फलदार ब्रक्षो के कटवाए जाने से भविष्य में प्राकृतिक रूप से पर्यावरण असंतुलित होने का खतरा बढ़ रहा है। कहावत है आम जनमानस पशु पक्षी सभी का प्राकृतिक पर्यावरण से चोली दामन जैसा घनिष्ठ रिश्ता है । दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं । सर्दी गर्मी वर्षा धूप सब कुछ सहकर आम आदमी को छाया के साथ जीवन प्रदान करते है उन्ही वृक्षों के माफिया दुश्मन बने हुए हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb