शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 29 अगस्त 2022
दीवार के सहारे मकान के अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए सोने चांदी के जेबरात नकदी सहित दो लाख का माल उड़ाया । चोरी की घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की है। पीड़ित के यहां 6 महीने पूर्व भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जानकारी के अनुसार शमसाबाद नगर के मोहल्ला सैदबाड़ा निवासी इमरान पुत्र इबरार की नगर में सिलाई की दुकान है। इमरान का एक मकान नगर के मोहल्ला सैदबाड़ा में है। जबकि दूसरा मकान बाजार मंडी में है। बाजार मंडी वाले मकान में इमरान परिवार सहित निवास करते हैं। जबकि मोहल्ला सैदबाड़ा में यदा कदा ही आना जाना होता है ।इस कारण मकान में ताला लगा हुआ था। बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोर दीवार के सहारे मकान की छत पर दाखिल हुए और जीने के सहारे अंदर जाने के लिए ऊपर बनी कोठरी का ताला तोड़कर मकान के अंदर प्रबेश कर गये। जहां तोड़फोड़ के जरिए चोरी की घटना को अंजाम दिया ।
घटना की सूचना मोहल्ले के लोगों द्वारा दी गई। जिस पर पीड़ित जब घटना वाले दूसरे घर पहुंचा, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा हुआ था। यह नजारा देख पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई, घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर दी गई ।,मौके पर पहुंची शमशाबाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए पीड़ित से तहरीर देने की बात कही। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखी पैंतीस हजार की नकदी, सोने चांदी के आभूषणों में सोने के कुंडल एक सोने की अंगूठी चांदी की पायल, एक एल ईडी टीवी एक सिलाई मशीन के अलावा घर में रखें तांबे के बर्तन तथा कपड़े आदि चोरी कर लिये गए। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा पैंतीस हजार की नगदी, जेवरात सहित दो लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा 6 महीने पूर्व में भी मकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिए जाने की बात कही गई। जबकि थाना प्रभारी मनोज कुमार भाटी का कहना था चोरी की घटना की जानकारी दी गई थी,जिस पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था, मामले की जांच पड़ताल की गयी, उन्होंने बताया तहरीर नहीं दी गई है ,मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb