Farrukhabad news नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति

IMG 20260417 WA0190

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश | 17 अप्रैल 2026
महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने की दिशा में केंद्रित नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रभावशाली प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आईं प्रमुख महिला वक्ताओं ने अधिनियम के प्रावधानों, महत्व और इसके संभावित प्रभावों पर अपने विचार साझा किए।
प्रेसवार्ता में शिक्षाविद एवं एनएकेपी डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. शशि किरन ने इस अधिनियम को ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और वे नेतृत्व के क्षेत्र में अधिक सशक्त होंगी।
चिकित्सक डॉ. सुनीता यादव ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे स्वास्थ्य और विकास के स्तर में भी सुधार होगा।
अधिवक्ता उमा मिश्रा ने अधिनियम के कानूनी पक्षों पर प्रकाश डालते हुए इसके पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। वहीं पर्यावरणविद गुंजा जैन ने महिलाओं की भूमिका को सतत विकास से जोड़ते हुए कहा कि यह कानून पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूती देगा।
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी गुंजन और नम्रता तथा एफपीओ की पूनम पाल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक निर्णयों में अधिक अधिकार और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ देश के समग्र विकास में उनकी भागीदारी को और मजबूत करेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप

KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल

KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes