Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद 17 अप्रैल 2026
फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई। रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने पर आक्रोशित बारातियों ने हंगामा करते हुए बस में तोड़फोड़ कर दी और बस कर्मियों के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और चार लोगों को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के ग्राम नगला उर निवासी अमरपाल अपने पुत्र आशीष कुमार के साथ खुदागंज में एक बारात में शामिल होने आए थे। शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे बारात चढ़ने के दौरान कानपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस संख्या UP78 JN 1042 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े आशीष कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल आशीष के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे तत्काल सिटी अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद बाराती आक्रोशित हो उठे और उन्होंने बस को घेरकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान बस में तोड़फोड़ की गई और चालक व परिचालक के साथ मारपीट की गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रयागराज डिपो के चालक पतसीर अहमद की तहरीर पर पुलिस ने बस को क्षतिग्रस्त करने और मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक के अनुसार, खुदागंज बाजार में सड़क पर चल रहे विवाह कार्यक्रम के कारण अचानक एक युवक बस की चपेट में आ गया, जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई और बस कर्मियों पर हमला कर दिया।
बताया गया कि बस कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर बस को कमालगंज थाने तक पहुंचाया। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने बस में रखी सरकारी कैश मशीन और टिकट बैग लूटने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समय पर पहुंचने से स्थिति नियंत्रण में आ गई।
पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद –

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप
KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल
KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct