KAIMGANJ NEWS नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगी नई दिशा, ब्लॉक में आयोजित हुआ भव्य सम्मेलन

IMG 20260417 WA0303

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ब्लॉक परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर योजनाओं और अधिकारों की जानकारी हासिल की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि देश के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कानून महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करेगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और समाज में सक्रिय योगदान दें।
कार्यक्रम की संयोजक एवं ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वहीं सुनीता सचान ने महिलाओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री रश्मि दुबे, उर्मिला राजपूत, आरती कश्यप, प्रगति तिवारी और सुषमा शास्त्री सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति संभव है।सम्मेलन में आसपास के क्षेत्रों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अपने अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी पर विशेष ध्यान दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप

KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल

KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes