Shamshabad news–जाम की समस्या से घिरा नगर, वहीं सार्वजनिक शौचालय को बना लिया डग्गा मार वाहन चालकों ने अपना अड्डा

Picsart 23 09 16 01 21 22 375

Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो की लापरवाही के चलते थाना चौराहे पर अतिक्रमण तथा जाम, आम लोगो की नजर में नासूर बना । जाम तथा अतिक्रमण जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से निजात दिलाए जाने की मांग की । इसे शमशाबाद नगर का दुर्भाग्य कहे तो ज्यादा बेहतर होगा । क्योंकि नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद के अंतर्गत थाना चौराहे के पास बनाया गया सार्वजनिक शौचालय आजकल डग्गा मार वाहनों का अड्डा बन गया । यहां डग्गामार वाहन तथा अतिक्रमण जाम जैसी समस्याओं का प्रमुख कारण बने हुए हैं । सबसे बड़ी बात यह है कि सार्वजनिक शौचालय जो आम जनमानस की सेवा के लिए तैयार किए गया है । आजकल अराजक तत्वों का अड्डा बना हुआ है , के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद के मुख्य गेट के आगे डागा मार वाहनों का जमावबाड़ा मुश्किलों का कारण बना हुआ है । बताते हैं समय-समय पर जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण तथा डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती रही । मुख्य मार्ग के किनारे व्यावसायिक स्तर पर फैलाया गया अतिक्रमण आजकल सुरसा का रूप धारण किए हुए हैं । कल तक जिन लोगो के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा रही थी । वही एक बार फिर सुरसा बनकर आम लोगों के लिए मुश्किलों का कारण बने हुए हैं । थाना चौराहे से लेकर पंजाब नेशनल बैंक शमशाबाद, पंजाब नेशनल बैंक के अलावा मुख्य बाजार एवं गंगा रोड यहां व्यवसाईयों द्वारा सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण फैलाया जाता है । इसके अलावा सड़क किनारे सब्जी लगाकर अथवा ठेली लगाकर दो वक्त की रोजी-रोटी कमाने वाले लोग भी अतिक्रमण और जाम का प्रमुख कारण बने हुए हैं । यही आलम शमशाबाद थाना चौराहे का देखा जा रहा है । यहां पुलिस की लापरवाही के चलते अक्सर जाम के हालात देखे जा रहे हैं । एक तरफ दुकान तो उनके आगे ठेलिया कहीं बूट पॉलिश तो कहीं सब्जी वाले अतिक्रमण का प्रमुख कारण बने हुए हैं । दोनों तरफ अतिक्रमण होने के कारण अक्सर रोड पर जाम जैसे हाल देखे जा रहे हैं । जाम के झाम में फंसने वाले लोग जिन्हें निकलने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता है । सबसे बड़ी बात है ढाई घाट शमशाबाद तथा शाहजहांपुर मार्ग पर भी ऐसे ही हाल देखा जा रहा हैं । यहां बड़ी संख्या में ई – रिक्शा टेंपो तथा अन्य वाहन सड़क किनारे अतिक्रमण का कारण बने हुए है ‘ मुश्किल इस बात की है कि पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार अतिक्रमणकारियों तथा जाम लगने वाले लोगों को चेतावनी दी जाती है । लेकिन अगले दिन अतिक्रमण फिर सुरसा की तरह मुंह फैलाकर खड़ा हो जाता है । उधर जाम की समस्याओं से जूझ रहे कस्बे के लोगो ने प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा आखिरकार उन्हें कब तक जाम जैसे हालातो का सामना करना पड़ेगा । फिलहाल कस्बे के लोगों ने एक बार प्रशासनिक अधिकारियों से शमशाबाद थाना चौराहे को अतिक्रमण तथा जाम मुक्त कराए जाने की मांग की है ।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes