Shamshabad news –शमशाबाद/ फर्रुखाबाद बरसात के महीने में इंतजार के बाद जमकर बरसे काले- काले बदरा अमीर गरीब मजदूर किसानों सभी ने ली राहत की सांस । बरसात के मौसम में आम जनमानस ने लिया भगवान इंद्रदेव की मेहरबानियो का आनंद। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक लंबे समय से भीषण गर्मी का दौर जारी था । भीषण गर्मी के चलते जहां एक ओर आम जनमानस बेहाल था। वहीं दूसरी ओर पशु-पक्षी भी बेहाल थे।क्योंकि बरसात का महीना होने के बावजूद भी आम जनमानस को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। गर्मी का पारा कम होने की बजाय धीरे- धीरे चढ़ता ही जा रहा था। लोग भीषण गर्मी से त्राहि-त्राहि कर भगवान इंद्र देव से अच्छी बरसात की कामना कर रहे थे। बताते हैं कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बरसात नही होने के कारण गरीब मजदूर और किसान हर किसी के चेहरों पर मायूसियों का आलम देखा जा रहा था। भरी बरसात में भगवान इंद्रदेव की मेहरबानी को तरसते लोग हर पल शायद यही कामनाये कर रहे थे, काश बारिश हो जाए तो राहत मिल जाए। कहावत है जल ही जीवन है जल है तो कल है = पिछले कई दिनों से बरसात ना होने के कारण लोग त्राहि-त्राहि कर रहे थे। आजआकाशमें हल्के बादल नज़र आए तो लोगों में आशाएं जागी। जब दोपहर को आसमान बादलों से घिर गए तो लोगों के चेहरों पर खुशियां झलकती नजर आई। एक समय ऐसा आया जब आसमान में छाये काले बदरा जमकर बरसने लगे। बरसते बादलों के बीच लोगों को मौज मस्ती करते हुए देखा गया। छोटे-छोटे बच्चों को स्नान करते हुए देखा गया। लोगों का कहना था गर्मी के चलते दाद खाज खुजली जैसी शिकायतें हो गई थी। झूम कर वरसे बादलो के पानी में बच्चों तथा वयस्क सभी ने नहा कर आनन्द लिया।तो खेतों में खड़ी फसलों को काफी फायदा पहुँचा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb