मां की गोद से मासूम को छीन, पहने हुए कपड़ों में ही, धक्के मार महिला को ससुराली जनों ने निकाला घर से बाहर

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
शमसाबाद- फर्रुखाबाद 20 जून 2022
●ससुराली जनों की दरिंदगी से पीड़ित महिला शांति देवी पुत्री महावीर निवासी सुल्तानगंज खरेटा ने थाना शमशाबाद पुलिस को ससुराली जनों की दरिंदगी बताते हुए, दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी सास के गिरवी रखे जेवर रुपए अदा कर साहूकार से छुड़वाई थे । यह जेवरात उसके पति तथा ससुराली जनों ने उससे ले लिए, इसका विरोध करने पर ससुराली जनों ने उसे प्रताड़ित किया और खाना खर्चा भी देना बंद कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए महिला को पहने हुए कपड़ों में ही धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया । पीड़ित महिला के अनुसार जब वह अपने 2 वर्ष के मासूम बच्चे के साथ अपने मायके सुल्तानगंज खरेटा आई। और यहां आकर ससुराली जनों की दरिंदगी अपने पिता को बताई । पीड़ित महिला का आरोप है कि जब इतने से भी इन दरिंदों को तसल्ली नहीं हुई। तो इसी माह की 15 तारीख को उसका पति अनिल कुमार पुत्र राम मूर्ति तथा इनका भाई मुनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार एवं विवाहिता बहन निवासी उसकी ससुराल गांव नगला ऋषि थाना मेरापुर उसके मायके सुल्तानगंज खरेटा आ धमके और इन सभी लोगों ने यहां मायके में भी महिला को प्रताड़ित करते हुए उसकी गोद से 2 वर्ष का मासूम बच्चा छीन कर ले गए। महिला का कहना है कि जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। जिससे वह काफी भयभीत है। पीड़ित महिला ने पुलिस से सुरक्षा देने के साथ ही अपने मासूम बच्चे को वापस दिलाने एवं दबंग ससुराली जनों के विरुद्ध शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes