– प्रतिबंधित हरे पेड़ों को काटे जाने के पीछे पुलिस तथा वन विभाग की कमीशन खोरी बन चुकी है माफियाओं के इस अवैध काम का माध्यम
शमशाबाद / फर्रुखाबाद 22 सितंबर 2022
थाना क्षेत्र शमशाबाद के गांव नगला नान में कस्बा शमशाबाद के मूल निवासी एक लकड़ी माफिया द्वारा नीम के हरे -भरे विशालकाय 19 पेड़ों को रात के अंधेरे में आरे चलवा कर कटवा लिए गए। क्षेत्रीय लोगों का कहना है की पहले तो खुलेआम दिन में ही लकड़ी का कटान धड़ल्ले से किया जाता था। किंतु अब मीडिया तथा ग्रामीणों की नजर बचाकर यही काम पुलिस तथा वन विभाग के संरक्षण में माफिया बड़ी चतुराई के साथ रात के अंधेरे में कर रहे हैं ।
ठीक ऐसा ही गांव नगला नान में काटे गए हरे भरे पेड़ों के साथ भी किया गया । बताया जा रहा है कि धरा का श्रंगार तथा पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक इन वृक्षों को काटने के एवज में लकड़ी माफिया अकेले पुलिस को ही हर सौदे पर 40% कमीशन देते हैं। नगला नान में काटे गए पेड़ों की सूचना स्थानीय समाचार पत्र प्रतिनिधियों को हुई, तो बे हकीकत जानने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक अपने साधनों का प्रयोग कर लकड़ी माफिया, आकाश की ओर सीमा ताने इससे पहले देखे जा रहे, नीम के पेड़ो को अस्तित्व हीन कर चुके थे।
इस बात की खबर जब अवैध कारोबार में लिप्त लकड़ी माफिया को हुई , तो वह मौके पर पहुंचकर पत्रकारों को धमकी देता हुआ नजर आया। उसकी बातें सुनकर वहां मौजूद लोग कह रहे थे कि जब वन विभाग और पुलिस इस पर मेहरबान है। और खुलेआम हर सौदे पर अपना बंधा हुआ कमीशन एडवांस ले लेते हैं ,तो फिर डर किस बात का ,इसीलिए सीना तान कर चोर -चोरी करने के बाद भी किसी भी तरह का संकोच नहीं कर रहा है।
फिलहाल तो पूरे क्षेत्र से जिस प्रकार धन के लालच में हरी-भरी धारा बनाए रखने की बजाय उस पर खड़े जीवन उपयोगी वृक्षों को नेस्तनाबूद किया जा रहा है । उससे आने वाले कुछ ही समय में इसका बहुत ही बुरा असर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। शासन हर वर्ष करोड़ों का बजट खर्च करके वृक्षारोपण बड़े स्तर पर कराने का काम करता है । लेकिन उसी की मशीनरी माफियाओं पर मेहरबान हो कर पहले से पले बढ़े हरे- भरे विशालकाय प्रतिबंधित वृक्षों को नेस्तनाबूद कराने में मददगार साबित हो रही है। इससे बड़ी और विडंबना क्या हो सकती है,।
यदि ऐसा ही होता रहा तो पर्यावरण से खिलवाड़ करने वाले मानव जीवन के लिए चिंता का बहुत बड़ा कारण बन जाएंगे। इसलिए शासन को चाहिए कि वह उच्च अधिकारियों को निर्देशित कर इस अवैध काम को रोकने के लिए जैसे भी हो, जितनी जल्दी हो, कोई ठोस और कारगर कार्यवाही करते हुए धरा की हरियाली को मिटने से बचाने का प्रयास जनहित में अवश्य करें।
रिपोर्ट शमसाबाद से विश्व प्रकाश चतुर्वेदी
और पढें:-
-
Kamalganj News: तेज रोशनी के साथ आकाश में जाते हुए देखे गए कतारबद्ध गोले ,जन सामान्य में चर्चा का विषय
-
Shamshabad News: दोस्त के साथ तेज रफ्तार ट्रेन के पायदान पर खड़े होकर सेल्फी लेना पड़ा महंगा -पायदान से टकराकर युवक हुआ घायल
-
Shamshabad News: हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में निकाली गई भगवान गणेश की शोभा यात्रा
-
Madhya Pradesh News: खंडवा जिले के खार कला में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त इंदौर की असरदार ट्रैप कार्यवाही
-
Shamshabad News: अलग-अलग मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
-
Kaimganj News: पूरी की जा रही, सीजीएसटी टीम द्वारा कर अपवंचना जांच की खानापूरी
-
Farrukhabad News: ग्राम समाज की जमीन के पट्टे रिश्वतखोरी कर, लेखपाल व ग्राम प्रधान पर अपात्रों को देने का आरोप लगा- सौंपा ज्ञापन
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb