Shamshabad news–आवास योजना में एक अदद मकान पाने के लिए वर्षों से भटक रहे गरीब पात्र

Picsart 23 09 18 08 28 29 894

Shamshabad news–शमशाबाद /फर्रुखाबाद  भ्रष्टाचार के दल दल में फसे गरीबों के आवासl, सुविधा शुल्क के अभाव में बेचारे गरीबों को आवास पाने के लिए वर्षों से भटकना पड़ रहा है । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने के लिए वर्षों से भटक रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायत पत्र देकर आवास उपलब्ध कराए जाने की मांग की है । पीड़ित के अनुसार पूर्व ग्राम प्रधान के समय आवेदन किया था । अभी तक नहीं मिला आवास । उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर गरीबों को सिर छिपाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध करा रही है । वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे जन प्रतिनिधि सोच नहीं बदल पा रहे हैं । यही कारण है आर्थिक रूप से संपन्न लोग हर तरह से सक्षम होते जा रहे हैं । वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हकों की खातिर आज भी दर -दर की ठोकरे खानी पड़ रही हैं । मामला साफ है जो व्यक्ति ग्राम प्रधान की मांग पूर्ण करता है । उसे ही सरकारी आवास उपलब्ध कराए जा रहे है । चाहे बो आपात्र ही क्यों ना हो ‘ जो वास्तविक गरीब है आर्थिक समस्याओ से जूझ रहे है I घर कच्चे खंडहर है। किसी भी वक्त जान के दुश्मन बन सकते है । ऐसे लोगों को आज भी आवास के लिए भी भटकते हुए देखा जा रहा है । उदाहरण शमशाबाद थाना क्षेत्र ग्राम सुल्तान गंज खरेटा के मजरा नगला गड़ी में देखने को मिला । यही की निवासी गिरिजा देवी पत्नी ज्ञानचंद तथा दोदराम उर्फ दादेराम पुत्र राम चंद्र पात्र होने के बावजूद भी सरकारी आवास से वंचित चल रहे हैं । हालाकि पीड़ित द्वारा आवास के लिए वर्षो पूर्व आवेदन किया था । पूर्व ग्राम प्रधान से आवास दिलाए जाने की मांग की थी । वहीं पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा कुछ सुविधा शुल्क की मांग की गई थी । समय गुजरता गया पर आवास नहीं मिला । पीड़ित के अनुसार पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जब दूसरा प्रधान बना तो उससे भी आवास दिलाए जाने की मांग की। पहले तो ग्राम प्रधान टालमटोल करता रहा बाद में इनकार कर दिया । पीड़ित ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा जो पैसा देगा उसी को आवास मिलेगा जो नहीं देगा नहीं मिलेगा । पीड़ित के अनुसार अंतोदय कार्ड धारक होने के बावजूद भी सरकारी आवास नहीं उपलब्ध कराया गया । वर्तमान में जर्जर मकानों में रहकर परिवार सहित गुजारा करने को मजबूर है । पीड़ित ने अफसोस जताते हुए कहा बो भगवान भरोसे जर्जर भवन में परिवार सहित समय गुजार रहा है । पीड़ित के अनुसार खंड विकास अधिकारी शमशाबाद तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिए । लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल सका। फिलहाल पीड़ित ने समाधान दिवस में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकारी आवास उपलब्ध कराए जाने की मांग की है ।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes