भारतीय मोदी आर्मी के बैनर तले धूमधाम से मना पी.एम.मोदी का जन्मदिन==

IMG 20220918 WA0069

फर्रुखाबाद 24 सितंबर 2022 भारतीय मोदी आर्मी एवं मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स के सयुंक्त तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया! फर्रुखाबाद के कुआँखेड़ा रोड स्थिति ग्राम मीरगंज में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी फर्रुखाबाद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाठक एवं मंसूरी सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरशद मंसूरी ने फीता काटकर किया! भारतीय मोदी आर्मी प्रबुद्ध मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रामा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ अरशद मंसूरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शमसाबाद के डॉ गौरव सक्सेना, डॉ गौतम कुमार सैनी, डॉ उपेन्द्र कुमार वर्मा आदि चिकित्सकों ने 572 मरीजों का परीक्षण किया! सी.एच.सी.शमसाबाद से आये लैब टेक्नीशियन लोकेन्द्र कुमार ने मरीजों की जाँच की, तदुपरान्त निःशुल्क दवा वितरण की गई!
स्वास्थ्य शिविर में आये हुए चिकित्सकों ने लम्पी स्किन डिजीज (LSD) के वारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों कों जागरूक किया एवं पशुओ का टीकाकरण करवाने की अपील की! लम्पी टीकाकरण के लिए टोल फ्री नम्बर 1962 बताया!
देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी एवं भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता डॉ अरशद मंसूरी ने हरिशंकरी का, वन क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार अवस्थी ने जामुन का, कुआँखेड़ा चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने अशोक का, कन्नौज से आये भारतीय मोदी आर्मी के प्रदेश मन्त्री वेद प्रकाश शुक्ला ने मौल श्री का, भारतीय मोदी आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ उमाकांत वर्मा ने गूलर का, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश दिवाकर ने कंजी के पौधे रोपित किये! वृक्षारोपण के पश्चात् 50 किलो लड्डू ग्रामीणों कों वितरित कर नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिन की खुशियाँ मनाई गई! ज्यादा भीड़ होने के कारण मिष्ठान वितरण में ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की भी की! कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था कों संभाला! इस दौरान वन दरोगा राकेश कुमार तिवारी, महेश चन्द्र, वन रक्षक मनोज कुमार, मुरारी लाल, सोहेब पठान आदि सिपाही सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहें! शमसाबाद की स्वास्थ्य टीम के साथ-साथ कुआँखेड़ा चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते नज़र आये! हिरदेश कुमार मिश्रा, श्रीमती उमा वर्मा, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, असलम मंसूरी, नानिक राम, गुरुदयाल सिंह, अरविन्द कुमार, श्रीकृष्ण वर्मा, पातीराम, प्रधान हरिदत्त शाक्य, अजय कुमार बौद्ध, सत्येंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, विष्णु दयाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार सहित लगभग सात सैकड़ा लोग मौजूद रहें!

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes