शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
शमशाबाद फर्रुखाबाद 6 जून 2022 विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शमशाबाद क्षेत्र में विभिन्न इलाको में समाज सेबी जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए हरे भरे पेड़। उधर वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर आम लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील। जानकारी के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा ग्रामीण इलाकों में वृक्षारोपण का कार्य किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता दिखने पर समाज सेबी जनप्रतिनिधियों ने खुशियां मनाते हुए कहा आज के दौर में असंतुलित हो रहे पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण का संकल्प लेते है वैसे भी आज के दौर में माफिया सरकार के आदेशों को दरकिनार करते हुए रात के अंधेरे में हरे भरे वृक्षों को काटकर जंगल के जंगल उजाड़ रहे है साथ ही सरकार के अरमानों को पलीता लगा पर्यावरण को असन्तुलित कर धरती को बंजर बना रहे हैं जबकि सरकार समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम समाजसेवी जनप्रतिनिधियों को अधिक अधिक संख्या में वृक्षारोपण के लिये प्रेरित करती है इसी क्रम में शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नीवलपुर में ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से विभिन्न किस्मों के वृक्षों का बृक्षारोपण किया गया ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने आम लोगों को वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता का पाठ पढ़ाते हुए कहा वृक्ष लगाना आसान है पर उनकी सुरक्षा करना बेहद कठिन काम है आपकी मेहनत सफल होगी जब वृक्षारोपण किए जाने के बाद ठीक से देख भाल हो समय से पानी लगाना तथा समय से देखभाल करना अति आवश्यक होता है ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण किया गया उधर बिकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रजलामई के ग्राम प्रधान संजीव कुमार के नेतृत्व में अपना दल राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुबोध कुमार अजीत गंगवार आशीष गंगवार द्वारा भी आधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण किया गया राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुबोध गंगवार ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया कि वृक्ष लगाना आसान है लेकिन वृक्ष लगाकर उसकी सुरक्षा करना बहुत कठिन काम वृक्ष की कई वर्षों तक देखभाल करनी पड़ती है तब कहीं वृक्ष की छाया आम लोगों को नसीब होती है इससे साथ ही वृक्ष से तमाम गुणकारी फलों को भी प्राप्त किया जा सकता है वृक्षों को सही से लगाने तथा उनकी सेवा करने का समय होना चाहिए समाज सेवी आशीष गंगवार ने बताया उन्होंने अपने स्तर से लगभग 10 वृक्षों का वृक्षारोपण किया।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb