नवाबगंज- शमशाबाद- फर्रुखाबाद 1 सितंबर 2022 घर में घुसकर खूंखार जंगली जानवर ने भैंस के बच्चे को अपना शिकार बनाया । घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन तथा बनाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल जारी। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एक लंबे समय से आतंक के पर्याय बने खूंखार जंगली जानवर चीते का आतंक देखा जा रहा है। आज कल नबाबगंज थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी देखा जा रहा है। जहां के एक ग्रामीण के घर के अंदर भैंस के बच्चे को शिकार बना जंगली जानबर पेट की भूख मिटाकर मौके से फरार हो गया । नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घमुईया रसूलपुर निवासी गोपाल पुत्र आदेश कुमार के कुछ दुधारू जानवर जिन्हें घर से बाहर बाँधा जाता है । शाम को घर के अंदर बुधवार की शाम रोज की भांति जानवरों को अंदर बाँधा गया था। चारे पानी के बाद दरवाजा बंद दिया गया था । परिवार के लोग सोने चले गए। गुरुवार की सुबह जागने पर गोपाल फाटक के अंदर पहुंचा और जब अंदर का नजारा देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि भैंस के बच्चे को किसी जंगली खूंखार जानवर द्वारा शिकार बनाया गया था।

घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। जिस पर मोहल्ले के लोगो के साथ-साथ गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । ग्रामीणों ने डायल 112 नंबर कॉल कर नबाबगंज पुलिस को सूचना दी । साथ ही बन बिभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची नवाबगंज थाना पुलिस व बन बिभाग के दरोगा आर के तिवारी ने भी बन कर्मियों के साथ मौके पर जांच पड़ताल की। बताते हैं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक डॉक्टर फूल बाबू को बुलाया । पशु चिकित्सक तथा बनाधिकारियो ने बार्ता के बाद मृत भैंस के बच्चे के शव के अवशेष भागों को एक गड्ढे में दफन करा दिया। ग्रामीणों का कहना था क्षेत्र में किसी खूंखार जंगली जानवर का विचरण जो आम लोगों के साथ-साथ किसानों के पशुओं के लिए भी खतरा बना हुआ है। कुछ ग्रामीणों ने जमीन पर पाए गए पंजे के निशानो को गूगल पर सर्च किया तो कोई चीते के निशान बता रहा था तो कोई किसी और जंगली जानवर के, वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार संभवतः लकड़बग्घे द्वारा पशुओं को शिकार बनाया जा रहा है । फिलहाल गांव में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में कल तक जो लोग घर के बाहर चारपाई डालकर सोया करते थे। आजकल उन्हें भी घरों के अंदर सोने पर मजबूर होना पड़ रहा है। न जाने कब जंगली खूंखार जानवर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता । पुलिस प्रशासन तथा वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा बे घबराने की वजह हिम्मत से काम लें। अकेले ना रहे हाथों में लाठी डंडो के अलाबा टार्च जरूर हो क्योंकि जंगली जानवरों की आंखों पर जब रोशनी पड़ती है तो बे घबरा कर भाग जाते है । ग्रामीण देवेंद्र कुमार सिंह, बृजलाल, रविंद्र बाबू पुत्र प्रेमचंद्र ,राजेश कुमार पुत्र हरिश्चंद्र ,गेंदन लाल पुत्र रामेश्वर दयाल, अमर सिंह पुत्र गुमानी निवासी घमईया रसूलपुर सहित कई ग्रामीणों ने क्षेत्र में किसी खूंखार जंगली जानवर के विचरण कर पालतू जानवरों को शिकार बनाए जाने की बात कही । पशुपालक गोपाल ने बताया 2 महीने की पड़िया फाटक के अंदर थी । फाटक के निचले भाग में थोड़ी सी जगह थी,जहां से घुसकर जंगली जानवर द्वारा उसे शिकार बनाया गया।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमशाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb