मवेशी चराने गए पशुपालक की निर्मम हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Picsart 22 11 26 20 52 51 216

कमालगंज / फर्रुखाबाद 26 नवंबर 2022
मवेशी चराने गए ।अधेड़ को कसाइयों ने, उन्हें जानवर ना देने पर धारदार हथियारों से हाथ पैर बाँध गाजर मूली की तरह काट निर्मम हत्या कर शव को बांध रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने वसीम पुत्र दूल्हे मियां सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया । घटना कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भोला नगला की है। यहां के निवासी 45 वर्षीय रामपाल पुत्र द्वारिका यादव मवेशी पालने का कार्य करते थे। बीते शुक्रवार को वह मवेशी चराने के लिए गए थे। शाम को रोज की तरह समय पर वापस नहीं आए। जिसके चलते परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।

Picsart 22 11 26 20 41 45 005

लेकिन कोई पता नहीं चला सका ।शनिवार को उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे ग्राम हुसैनगंज के निकट पड़ा मिला ।जानकारी मिलने पर परिजन आ गए। उनकी पत्नी सुनीता का रो -रो के बुरा हाल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा सहित सीओ अमृतपुर रविंद्र कुमार राय व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने ग्राम शेखपुर के कुछ पशु व्यापारियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सीओ ने बताया है कि मामले की तफ्तीश कराई जा रही है । हत्या आरोपी वसीम और उसके साथी शीघ्र ही पुलिस की हिरासत में होंगे ।वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या की गई है, जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं ।पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बताते चलें इस क्षेत्र में पुलिस की खुली छूट के चलते चोरी छुपे व खुलकर अवैध मीट व्यापार के लिए जानवरों को कसाई को काटते हैं । प्रदेश की योगी सरकार की सख्ती यहां मायने नहीं रखती है पशु वध करने वालों के हौसले बुलंद होने के कारण लोग भयभीत रहते हैं। इस पर पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है।
रिपोर्टर= दीपक यादव ,कमालगंज (फर्रुखाबाद)

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes