Kamalganj News: राजस्थान से भाई का शव गांव लेकर पहुंचे ,बड़े भाई का शव गांव के तालाब में तैरता मिला

IMG 20221127 WA0022

कमालगंज / फर्रुखाबाद 27 नवंबर 2022

दुखद घटना के बारे में क्या कहा जा सकता है, न जाने कब कौन सा परिवार दुखों के पहाड़ से दब जाए। ऐसी ही दुखद घटना थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव जीरागौर में देखने को मिली। घटना के क्रम में बताया गया कि इस गांव के निवासी रामदास के दो बेटों मैं से एक राजस्थान में रहकर रोजी रोटी के लिए मेहनत मजदूरी करता था । राजस्थान में ही उनके बेटे 50 वर्षीय अवधेश जो वहां एक फैक्ट्री में काम करता था ।

Picsart 22 11 26 20 41 45 005

उसकी राजस्थान में ही पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई थी। अपने भाई का शव राजस्थान से गांव लेकर बड़ा भाई 46वर्षीय देशराज अपने पैतृक गांव जीरा गौर कमालगंज पहुंचा था ।जिसका गंगा तट पर अंतिम संस्कार करने के बाद अन्य लोगों के साथ देशराज गांव वापस आ गया ।बताया जा रहा है कि शाम को वह शराब पीने के चक्कर में गांव से बाहर चला गया । किंतु वापस नहीं लौटा ।उसके घर ना आने पर परेशान परिजनों ने काफी तलाश की ।

लेकिन कहीं पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि शनिवार को गांव में बारात आई थी। बच्चे बारात देखने के लिए उधर गए थे । बच्चे वही तालाब के पास खेलने लगे। जहां उन्हें तालाब के पानी में किसी का शव तैरता हुआ दिखाई पड़ा ।बच्चे चिल्लाते हुए वहां से भागने लगे। इस पर कुछ ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा। सूचना पूरे गांव में तेजी से फैल गई। तालाब के पास पहुंची देशराज की पत्नी प्रेमलता ने कपड़े देखते ही पहचान लिया । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716 jpg

शव को जब तालाब से बाहर निकाला गया, तो परिजनों के अनुसार जो जैकेट वह घर से पहन कर गया था। वह गायब थी, और उसकी जेब में 15हजार रु०रखे थे ,जिसकी जानकारी घरवालों को थी , रुपए भी मृतक के पास से नहीं मिले। आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी ने हत्या करके शव तालाब के पानी में फेंक दिया होगा ।

मृतक चार भाई थे। अब तक 3 की मौत हो चुकी है। चार भाइयों में से केवल शीशराम ही परिवार में अकेला जीवित बचा है । मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी प्रेमलता बेटी मोनिका और बेटे हिमांशु को छोड़कर इस दुनिया से चला गया। उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए दिल्ली में किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था । उसकी मौत तालाब में डूबने से हुई या किसी ने हत्या करके उसे यहां लाकर फेंका । यह तो जांच का विषय है ।

लेकिन जैकेट तथा रुपए गायब होना मामले को संदिग्ध बनाते हुए हत्या की ओर ही प्रथम दृष्टया संकेत दे रहे हैं । मौत का असली कारण दो पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विवेचना के बाद ही ज्ञात हो सकेगा ।
रिपोर्टर = दीपक यादव ,कमालगंज( फर्रुखाबाद)

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes