Farrukhabad news सीपी इंटरनेशनल स्कूल में कब बुलबुल का प्रशिक्षण

Picsart 23 04 20 23 49 57 671

Farrukhabad news फर्रुखाबाद 20 अप्रैल 2023
सीपी इंटरनेशनल स्कूल में आज स्काउट गाइड की लघु शाखा कब बुलबुल का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ।
सीपी इंटरनेशनल स्कूल जिले मे सीबीएसई का प्रथम विद्यालय है जिसमे कब बुलबुल की मान्यता प्राप्त है। बच्चों ने अतिथि एवं कब बुलबुल के ट्रेनर जिला इंचार्ज सुधीर कुशवाहा एवं चमन मैडम का टोटम पोल से स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कब बुलबुल की प्रार्थना के साथ हुआ। बच्चों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मोर कबूतर कोयल तोता इत्यादि की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। इस दृश्य को देखकर दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर होना पड़ा। बच्चों ने जंगल बुक कहानी का मंचन करते हुए मोगली तथा उस के बिछड़े हुए मित्रों को बंदरों से छुड़वाया।
बच्चों ने कब बुलबुल वृक्ष को भी बनाया। प्रशिक्षण के दौरान भिन्न- भिन्न प्रकार की झांकियों का प्रस्तुतीकरण एवं अलग-अलग प्रकार से तालियां बजाने एवं टाई मे गांठ लगाने का अभ्यास कराया गया। विद्यालय की निर्देशिका डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने कब बुलबुल प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। उप निर्देशिका श्रीमती अंजू राजे ने बताया कि छात्र देश के भविष्य हैं इनके अंदर सहयोग की भावना का विकास होना जरुरी है।
प्रधानाचार्य डॉ विनोद चंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्रों में देश प्रेम एवं सहयोग की भावना का विकास होता है। छात्र मेहनती एवं स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बनते हैं। जब छात्रों में बचपन से ही आत्मनिर्भरता का ज्ञान होता है तो वह अपनी अवस्था को प्राप्त करने पर देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हेड मिस्ट्रेस संदीपा कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
अंत में प्रधानाचार्य डॉ विनोद चंद्र शर्मा ने जिला कब इंचार्ज सुधीर कुशवाहा को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। हेडमिस्ट्रेस संदीपा कुमार ने बुलबुल जिला इंचार्ज चमन मैडम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कब बुलबुल इंचार्ज प्रवीण कुमार मिश्रा एवं काजल अग्रवाल, धनंजय शर्मा, भानू कुमार, गोल्डी दीक्षित का सराहनीय योगदान रहा। यह जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार मिश्र ने दी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes