शमशाबाद फर्रुखाबाद 20 मई 2022 आवागमन सहित नगर की प्रमुख समस्याओं को लेकर भाकियू हरपाल गुट के ब्लाक महासचिव ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए कहा शमशाबाद में पुराने बस अड्डे की हालत खराब है मरम्मत कराए जाने के साथ-साथ आम लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए शमशाबाद कायमगंज तथा फर्रुखाबाद मार्ग पर परिवहन विभाग से लोकल बसों का संचालन कराये जाने की मांग की जानकारी के अनुसार भाकियू हरपाल गुट के ब्लाक महासचिव सलमान अहमद ने सोमवार को उप जिलाधिकारी कायमगंज को ज्ञापन देकर नगर वासियों की प्रमुख समस्याओं के निस्तारण की मांग की समस्याओ में कहा गया शमशाबाद में गुरुवार बाजार जिसे सोमवार बाजार बन्दी के दिन लगबाया जाए जिससे क्षेत्र के लोगो को आवश्यकताओं के सामान की खरीदारी हेतु शुंगमता हो सके हालांकि गुरुवार को बाजार में भीड़भाड़ होने के कारण क्षेत्रीय दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों पर लगातार महंगाई बढ़ने से गरीबों की रसोई का बजट बिगड़त गया है मजबूरन लोगों को दो वक्त की रोजी रोटी के लिए चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है जबकि देश के प्रधानमंत्री का सपना था हर गरीब के घर में रसोई गैस हो जिससे महिलाओं तथा घर परिवार के सदस्यों को प्रदूषण का सामना ना करना पड़े रसोई में जलाए जाने वाले चूल्हे से निकलने वाली जहरीली गैस बेहद हानिकारक होती हैं खासकर मरीजों के दिलों दिमाग पर बुरा असर डालते हैं इसलिए आम लोगों को रसोई की बड़ी कीमतों से निजात दिलाई जाए शमशाद नगर में पुराना बस अड्डा जिसकी हालत बेहद खस्ता है हालत खस्ता होने के कारण यहां बस अड्डे का प्रांगण जानवरों का तबेला बना हुआ है अक्सर यहां जानवरों को विचरण करते हुए देखा जा रहा है बस अड्डे की मरम्मत की मरम्मत कराकर शमसाबाद फैजबाग कायमगंज तथा फर्रुखाबाद मार्ग पर परिवहन विभाग की लोकल बसों का संचालन कराया जाए जिसे आम लोगों को डग्गामार से निजात मिल सके वैसे भी कायमगंज फर्रुखाबाद तथा शमसाबाद मार्ग पर डग्गामार वाहनों का बोलबाला है बड़ी तादाद में ई रिक्शा टेंपो तथा चौपहिया वाहनों की धमाचौकड़ी देखी जा रही है डग्गामार वाहनों के संचालक यात्रियों को भूसे की तरह भरकर दौड़ रहे हैं ऊपर से अवैध किराया वसूल कर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं डग्गामारी पर प्रतिबंध लगाकर परिवहन विभाग से लोकल बसों का संचालन कराया जाए इसी बस अड्डे में एक हैंडपंप जो आम लोगो की प्यास बुझाने के लिए लगाया गया था महीनो से खराब चल रहा है कई बार ठीक कराए जाने की मांग की गई लेकिन आज तक ठीक नहीं कराया गया शमशाबाद नगर में आवारा गोवंश घूम रहे हैं जो लोगों की बर्बादी के साथ-साथ किसानों की बर्बादी का कारण बने हुए हैं यहां तक कि खूंखार जानवर आम लोगों की जान के दुश्मन भी बने हुए हैं कई बार विचरण करने वाले खूंखार गोवंश को पकड़बाये जाने की मांग की गई लेकिन आज तक आवारा गोवंशो को नहीं पकड़ा गया अंत में ब्लाक महासचिव सलमान अहमद ने उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में आम लोगों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए शमशाबाद कायमगंज तथा फर्रुखाबाद मार्ग पर परिबहन विभाग से लोकल बसों का संचालन कराए जाने की मांग की गई।
शमशाबाद से संवाददाता मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb