जबरिया डलवाए जा रहे चकरोड के विवाद में ग्राम प्रधान पक्ष द्वारा महिलाओं को पीटने का आरोप

Picsart 22 03 26 09 32 20 108

नवाबगंज/ फर्रुखाबाद 26 मार्च 2022
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उम्मीद की जाती है कि जनता द्वारा चुना गया प्रतिनिधि ग्राम प्रधान गांव में किसी भी समस्या का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से कराने की पहल करे। किंतु जब ग्राम प्रधान ही विवाद और झगड़ों को कराने का रास्ता बनाने लगे, तो फिर गांव में भाईचारा बना रहना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक उदाहरण उस समय सामने आया। जब थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव ढुडियापुर में चकरोड के नाम पर जबरिया जेसीबी चलवाकर ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी खुदाई का काम शुरू करा दिया गया। जिस खेत में से मिट्टी खोदी जा रही थी। उसके मालिक ने मना किया तो आरोप है कि दबंग ग्राम प्रधान पक्ष द्वारा द्वारा खेत मालिक तथा उसकी मां एवं पत्नी को भी मारपीट कर वेदम कर दिया। Picsart 22 03 26 09 35 02 257

इस गांव के निवासी सतीशचंद पुत्र रामशरण ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके खेत को खोदकर अवैध रूप से चकरोड के नाम पर मिट्टी डाली जा रही थी। मिट्टी की खुदाई होने के कारण उसका खेत बर्बाद हो रहा था। पीड़ित का कहना है कि जहां पर यह कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। वहां चक मार्ग के लिए स्थान ही नहीं है और ना ही चकरोड अभिलेखों में दर्ज है। फिर भी दबंगई के बल पर उसका खेत बर्बाद करने की चेष्टा हो रही थी। मैंने जब जाकर मना किया तो दबंग फद्दनसिंह, अखिलेश, रामनरेश ,सुदेश सिंह पुत्रगण बालादीन तथा आदेश ,संदेश पुत्र गण रामवीर सिंह एवं बृजेश पुत्र जयसिंह आदि लोगों ने मुझे घेर कर बेरहमी से मारा पीटा बीच-बचाव करने आई मेरी पत्नी तथा मां को भी इन लोगों ने मारा पीटा है । सतीश चंद ने बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधान रिचा यादव के विरुद्ध उनके परिवार का सदस्य चुनाव लड़ा था। जिसमें रिचा ग्राम प्रधान का चुनाव जीत गई। उसी रंजिश में ग्राम प्रधान तथा उनके पति आनंद प्रकाश अपने पक्ष के इन लोगों की तरफ से जेसीबी द्वारा बिना अभिलेखों में दर्ज चक मार्ग दबंगई से उसके खेत से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की लिखित तहरीर पीड़ित पक्ष द्वारा थाना नवाबगंज में देने के बावजूद भी समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी । गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए किसी भी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes