फर्रुखाबाद 29 सितंबर 2022
पुलिस अधीक्षक जनपद फर्रुखाबाद अशोक कुमार मीणा के निर्देशन तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अर्न्तराज्ययीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 10 किलोग्राम नाजायज अफीम ,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान इन अभियुक्तों के पास से ₹2020 नकद एवं दो मोबाइल मल्टीमीडिया भी बरामद हुए हैं। इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थ बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे, अभियान में ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहम्दाबाद अनिल कुमार तथा एसओजी टीम प्रभारी अशोक कुमार भाटी एवं सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश भाटी को लगाया गया था। संयुक्त पुलिस टीमों ने कोतवाली मोहम्दाबाद की मदनपुर चौकी क्षेत्र में काली नदी पुल के पास से तस्कर नौशाद आलम पुत्र सबीर अंसारी निवासी ग्राम करवाडी थाना लातेहार झारखंड प्रांत और इकरार अहमद पुत्र जिम्मी अंसारी निवासी ग्राम मजगवां थाना बिशारतगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश एवं तहरूल बीबी पत्नी मेहंदी अंसारी निवासी खास मनफेरी थाना लातेहार जिला लातेहार झारखंड प्रांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दौरान जामा तलाशी 10 किलोग्राम अवैध अफीम (अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत लगभग 2 करोड रुपए होगी) एवं दो मोबाइल मल्टीमीडिया, 2020 रुपए नकद बरामद हुए हैं। इन तीनों के विरुद्ध थाना मोहम्मदाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 394/ 22 धारा 8 /18,एनडीपीएस एक्ट, मुकदमा अपराध संख्या 395 /22 धारा 8 /18 एनडीपीएस एक्ट एवं मुकदमा अपराध संख्या 396/ 22 धारा 8 /18 एनडीपीएस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb