KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
जम्बू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को पाकिस्तान संरक्षित कायराना आतंकी हमला बता लोगों ने आक्रोश व्यक्त कर सरकार से समय रहते जैसे को तैसी भाषा में सबक सिखाने की मांग की है । आज सड़कों पर उतर कर कायमगंज में कई स्थानों पर पुतले फूंककर विरोध प्रदर्शित किया गया। व्यापारी नेताओं के आवाहन पर नगरवासियों ने कैंडल जुलूस निकालकर घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दिन भर प्रदर्शनों में शामिल रहे लोगों का गुस्सा चरम पर था । उनका कहना है कि सरकार इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों और उनके आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दे। मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम इलाके में निर्दोष सैलानियों पर आतंकवादियों द्वारा बरसाई गई गोलियां में अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है । मरने वालों में देश के अलग-अलग प्रदेशों से घूमने गए लोग शामिल थे। जिनको आतंकवादियों ने उनका धर्म पूछ कर अपनी गोलियों का शिकार बनाया । आतंकियों की इस घिनौनी हरकत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हर देशवासी गुस्से में नजर आ रहा है और वह भारत सरकार से इसका जल्द से जल्द बदला लेने की मांग कर रहा है। लोग अपने अपने तरीके से विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं।

शमशाबाद में मनोज चतुर्वेदी, शोएब खान, अयान खान, आरिफ खान, आजम, अफजल, हाफिज, छेदा लाल, फरजाना बेगम समेत दर्जनों लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। तो वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस
मौके पर नगर मंत्री सत्यांश पांडे, अनुज मिश्रा, सागर श्रीवास्तव, प्रिंस भारद्वाज, विपुल, कर्तव्य मिश्रा, लक्ष्मीकांत, कार्तिक मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां व्यापार मंडल के आवाहन पर नगर में व्यापारियों तथा अन्य नगरवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापारी नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, सतीश चंद्र अग्रवाल, अतुल गुप्ता, कुलदीप आर्य, सुनील चक, रश्मि दुबे, अखिलेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीपी विद्या निकेतन के सभागार में 15[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में झूमा शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान, वीरों की गाथा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजादी के जश्न में रंगा व्यापार संगठन कार्यालय, शान से फहराया तिरंगा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS परी हॉस्पिटल कायमगंज डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार शाक्य की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त आते ही पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग जाता है।[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS द एंड टाइम्स न्यूज चैनल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीपू भाई सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्र व नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या हमने[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शबनम बुक स्टोर नई बस्ती रोड कायमगंज शीलू भाई लालू भाई की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]
Aug