KAIMGANJ NEWS फेशियल अटेंडेंस के लिए कीपैड मोबाइल और सिम न होने से हाजिरी दर्ज कराने में आ रहे व्यवधान को देखते हुए कर्मचारियों ने बायोमेट्रिक मशीन व्यवस्था करने की मांग कर किया विरोध प्रदर्शन

Picsart 25 04 24 09 11 02 216

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र में ग्राम रूटौल स्थित बिजली उपकेंद्र पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के दर्जनों पदाधिकारी और सदस्य, कर्मचारी ने एकत्र हो फेशियल अटेंडेंस को लेकर आ रही समस्याओं पर अपनी परेशानी बता , बायोमेट्रिक मशीन द्वारा उपस्थिति दर्ज कराने हेतु व्यवस्था करने की मांग की है।

IMG 20250419 WA0178
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के आधा सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी और कर्मचारी रूटौल बिजली उपकेंद्र पहुंचे और परिसर में फर्श पर दरी बिछाकर विरोध प्रदर्शन के लिए बैठ गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उपकेंद्रों पर कार्यरत लगभग 60 फीसदी संविदा कर्मियों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। ऐसे में फेशियल अटेंडेंस दर्ज करने में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विभाग और ठेकेदार कंपनी की ओर से न तो स्मार्टफोन दिया गया है और न ही मोबाइल सिम उपलब्ध कराई गई है। जिससे कई बार उपस्थिति दर्ज ही नहीं हो पाती। उन्होंने उपकेंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाए जाने हेतु शीघ्र व्यवस्था करने की मांग की है ।

IMG 20250419 WA0177

इसके अलावा
कर्मचारियों ने 8 घंटे का ड्यूटी टाइम निश्चित कर – हर माह 26 कार्य दिवस तय किए जाने की भी मांग की। अपनी मांगों से संबंधित अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा । उन्होंने बताया कि इससे पहले वह जिला मुख्यालय पर अधीक्षण अभियंता को भी इस बावत ज्ञापन दे चुके हैं। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष रामकिशन के नेतृत्व में नावेद, श्याम सिंह, अनुज गौतम, महेंद्र पाल, संजीव, मुईनुद्दीन, हृदेश कुमार, सौरभ, राहुल, भोला, राजवीर, प्रशांत, हृदेश, राजकुमार सहित अन्य कर्मचारी विरोध प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes