KAIMGANJ NEWS – हाईस्कूल में छात्रा भव्या पटेल ने जिले में पहला तथा चाहत सक्सेना ने प्राप्त किया दूसरा स्थान – बच्चों एवं विद्यालय परिवार तथा स्टाफ में खुशी की लहर
कायमगंज /फर्रुखाबाद
नगर के सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ।



इस बार भी कालेज ने अपना बनाया कीर्तिमान दोहराते हुए शतप्रतिशत सफलता वाला ही परीक्षा परिणाम दे इतिहास रचा है । जानकारी के अनुसार हाईस्कूल में कुल 249 और इंटरमीडिएट में 318 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी । खास उपलब्धि रही कि हाईस्कूल की छात्रा भव्या पटेल ने 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान , वहीं चाहत सक्सेना ने 93.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और दीपांशु ने 92.50 प्रतिशत अंकों के साथ छठवां स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दे विद्यालय का नाम रोशन किया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में रमन ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में 102 और इंटरमीडिएट में 115 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी ने खुशी व्यक्त कर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। वहीं, विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बीते 25 वर्षों से लगातार शत-प्रतिशत परीक्षाफल आ रहा है, जो विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रबंधतंत्र के सदस्य एलएन अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, जय, ऋतु व अनुज तथा ज्योत्सना अग्रवाल और अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य आरके बाजपई ने भी प्रधानाचार्य व शिक्षकों की प्रशंसा कर सभी को बधाई दी है। ॥ ”

इनसैट :-
जिले में टापर रहे , मेघावी बच्चों की भविष्य में क्या बनने की है चाहत
कायमगंज –
क्षेत्रीय गांव मदारपुर निवासी रमन राजपूत ने सीपी स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया । रमन कृषक परिवार का होनहार बेटा है । लगन तथा कठिन शिक्षा साधना से सफलता प्राप्त करने वाले छात्र रमन ने कहा कि अब उसका अगला लक्ष्य एसएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना है । = जिला टॉपर बनी भाव्या पटेल, भविष्य में कुशल डाक्टर बनना चाहती है । भव्या ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 94.64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है होनहार बेटी क्षेत्र के गांव ममापुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक विवेक गंगवार की बेटी हैं= जबकि नगर के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी छात्रा चाहत सक्सेना ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मेधावी छात्रा रिटायर्ड शिक्षक अनूप सक्सेना की होनहार बेटी ने कहा कि लगन तथा कड़ी मेहनत का परिणाम सदैव अच्छा ही रहता है उन्होंने भविष्य में क्या बनना है निश्चित नहीं किया है -उनका कहना है कि अभी पूरा ध्यान शिक्षा ग्रहण करने पर लगाना है इसके बाद समय पर सही निर्णय ले लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास किया जायेगा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा
Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]
Aug