Farookhabad news फर्रुखाबाद, 10 मई 2023
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्थानीय नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अभियान के अंतर्गत गत रात पुलिस ने बड़ी छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर, 3 शस्त्र फैक्ट्री संचालकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दी गई सूचना के अनुसार थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव मिलिकिया पहाड़पुर निकट नाला बघार पर यह धंधा होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तथा अन्य अधिकारियों के पर्यवेक्षण में पुलिस बल की टीम। जिसमें एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, थाना नवाबगंज प्रभारी जय प्रकाश शर्मा एवं सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी ,अपने से संबंधित हमराह पुलिस बल के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। जहां पुख्ता जानकारी करके पुलिस टीमों ने घेराबंदी की और हल्का बल प्रयोग करते हुए शस्त्र बना रहे 3 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम ग्यादीन उर्फ टेलर पुत्र लेखराज निवासी मिलिकिया पहाड़पुर थाना नवाबगंज ,दूसरे ने रामवीर पुत्र बाबूराम निवासी शिबरईमठ थाना कायमगंज, और तीसरे ने अपना नाम सुनील पुत्र ऋषि पाल शर्मा निवासी गांव नगला सिरसा थाना कंपिल बताया। अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन वाले स्थान से पुलिस ने एक अवैध देसी नाजायज अधिया 315 बोर, 13 अददअवैध देसी तमंचा 315 बोर, 3अदद नाजायज देसी तमंचा 12 बोर, 4 गैर निर्मित बॉडी लोहा, 4 गैर निर्मित नाल लोहा, 11 खोखा 315 बोर कारतूस, 3 अदद खोखा कारतूस 32 बोर ,एक अदद खोखा 12 बोर, एक मिस कारतूस 12 बोर के अलावा नालें, इंजेक्टर, पत्ती, वांक ,2नाले राइफल की, ड्रिलिंग मशीन, आदि उपकरण बरामद किए। पुलिस गिरफ्त में आए शस्त्र फैक्ट्री संचालक एवं निर्माता सुनील के विरुद्ध जनपद के तथा बाहर के जिलों में आधा दर्जन, वही रामवीर के विरुद्ध थाना नवाबगंज में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 1, तथा ग्यादीन उर्फ टेलर के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में चार अभियोग पंजीकृत बताए जा रहे हैं। जबकि पुलिस इन सभी के अपराध की तथा दर्ज मुकदमों की और जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद इन सभी के विरुद्ध एक और नया मुकदमा इस बरामदगी वाला थाना नवाबगंज में धारा 3 / 5 / 25 के अंतर्गत दर्ज कर चालान कर दिया गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb