Farrukhabad news फर्रुखाबाद 11 मई 2024
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार आज शाम 6:00 बजे से थम जाएगा । अंतिम समय में हर दल ने प्रचार के लिए अपनी ताकत झोंक दी है । इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामवीर सिंह सोमवंशी भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला मंत्री अमन अवस्थी के पास पहुंचे । जहां उन्होंने मौजूद किसान नेताओं तथा समाज के क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की । इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय सचिव क्षेत्र के गांव गुडेरा पहुंचे । जहां बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों से मिलकर इंडिया गठबंधन की नीतियों को विस्तार से बताते हुए सभी से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को वोट देने की अपील की । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनहित का कार्य करना ही सरकार का दायित्व होता है । लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह तानाशाहों की तरह अपने मित्र पूंजीपतियों की हिमायती सरकार बनकर रह गई है ।उन्होंने अपने क्षत्रिय समाज से कहा कि आप लोगों ने देखा है इस तानाशाह सरकार ने फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले नरेंद्र सिंह सोमवंशी का नामांकन निरस्त कर दिया । और आक्रोश युक्त प्रश्नवाचक लहजे में कहा कि – क्या उनकी यह तानाशाही क्षत्रिय समाज के मुंह पर तमाचा मारने जैसी नहीं है और फिर आवाहन करते हुए कहा कि समय आ गया है अपने इस अपमान का बदला क्षत्रिय समाज एकजुट होकर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर को वोट देकर / बोट की चोट से तानाशाहों को अपनी ताकत का एहसास करा दें । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामवीर सिंह सोमवंशी के साथ प्रभात शंकर गुप्ता जिला सपा सचिव शाहजहांपुर – मनोज कुशवाहा जिला महासचिव युवा संगठन भानु गुट – राम प्रकाश राजपूत – भाकियू भानू के जिला महामंत्री अमन अवस्थी – इसी संगठन के शिवेंद्र सिंह सोमवंशी वजीरपुर तथा क्षत्रिय समाज के मानवेंद्र सिंह – रमेश सिंह परमार – लखन सिंह परमार -ठाकुर शुभम सिंह परमार – संजू सिंह परमार – महेश्वरपाल सिंह परमार सहित काफी संख्या में क्षत्रिय समाज के अन्य संभ्रान्त लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार -फर्रुखाबाद
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May