KAIMGANJ NEWS लकड़ी माफिया काट ले गए प्रतिबंधित हरे पेड़

Picsart 24 05 11 22 17 20 078

Kaimganj news-वन विभाग तथा पुलिस व प्रशासनिक निष्क्रियता एवं मिलीभगत के चलते लकड़ी माफियाओं ने कर दिखाया अपना काम

कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 मई024
जब जिम्मेदार ही लकड़ी माफियाओं को खुला संरक्षण दे रहे हो तो फिर वे धरती की हरियाली एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हरे-भरे पेड़ों को काटने में संकोच ही भला क्यों करेंगे । यह बात आज उस समय सही साबित हो रही थी । जब लकड़ी माफियाओं ने कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग से दक्षिण तरफ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास के स्थान कुबेरपुर से विशालकाय हरे नीम के पेड़ों को काटकर जमीन पर गिरा दिया और आरा चलाकर लकड़ी के टुकड़े करके वहीं बाईपास रोड पड़ोस में स्थित एक आरा मशीन पर चिरान करने के लिए ले गए । हरे भरे पेड़ों को काटने के बाद सबूत मिटाने के लिए माफियाओं ने विशालकाय पेड़ों की बची जड़ों व तने वाले शेष भाग में आग लगा दी । लेकिन फिर भी एक विशालकाय पेड़ की जड़ इनकी करतूत की हकीकत इस समय भी बयां कर रही है । जहां से पेड़ काटे गए । यह स्थान गांव दमदमा के पास तो है । लेकिन जिस जगह पर यह पेड़ खड़े थे । वह स्थान ग्राम कुबेरपुर के रकबे में होना बताया जा रहा है । हरे भरे पेड़ पिछले लंबे समय से लोगों को स्वच्छ हवा और छाया दे रहे थे । लेकिन लकड़ी माफियाओं ने इन पेड़ों को वन विभाग व पुलिस तथा प्रशासनिक व्यवस्था की लचर नीति एवं मिलीभगत के चलते काटकर उनका नामो – निशान ही मिटा दिया । दिलचस्प तो यह है कि जब मामला मीडिया की सुर्खियां बन जाता है या फिर जन सामान्य में चर्चा का विषय तो फिर वन विभाग खाना पूरी के लिए मोटी रकम खुद कमीशन में खाकर लकड़ी माफियाओं पर नाम मात्र का जुर्माना लगाकर अवैध कारोबारी को अभयदान देता है । तो फिर ऐसे में धरती की हरियाली कैसे बचेगी ।पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का क्या हाल होगा । यह प्रश्न हर बार अनुत्वरित ही बना रहता है । हो सकता है इस मामले में भी मिली भगत के कारण यही खेल संबंधित जिम्मेदारों द्वारा खेला गया हो । लेकिन व्यस्त एवं मुख्य मार्ग के किनारे तथा नगर के समीप से बिना जिम्मेदारों की मूक सहमति के लकड़ी माफियाओं द्वारा हरे-भरे पेड़ों को काटने का साहस जुटाना भी इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है – कि खेल मिलकर ही खेला जा रहा है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes