Farrukhabad news गन पॉइंट पर बंधक बना बाइक सवार बदमाशों ने परचून दुकानदार को लूटा

Picsart 24 12 13 14 08 35 068

Farrukhabad news -गत देर शाम दुकानदार दुकान बंद कर बाइक से आ रहा था अपने घर

-जनपद एटा के थाना अलीगंज – जिला कासगंज के थाना राजा का रामपुर तथा फर्रुखाबाद जिले के थाना कंपिल क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई वारदात
-काफी देर तक सीमा विवाद में ही उलझी जी रही पुलिस – अंत में कंपिल थाना क्षेत्र सीमा पर मानी गई लूट वाली जगह
कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 दिसंबर 2024
तमंचाधारी बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों द्वारा की गई लूट का शिकार हुए पीड़ित हितेंद्रसिंह राठौर पुत्र सुरेंद्र सिंह राठौर निवासी ग्राम गढ़िया जगन्नाथ थाना राजा का रामपुर जनपद एटा ने बताया कि वह 12 दिसंबर की शाम को समय करीब 7:00 बजे रोज की तरह अपनी अलीगंज स्थित परचून की दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अलीगंज कंपिल मार्ग पर आ रहा था । उसका कहना है कि जैसे ही वह थाना क्षेत्र कंपिल के गांव करनपुर के सामने वहां बनी कुछ दुकानों के पास पहुंचने वाला ही था । कि दुकानों से लगभग 100 मीटर पहले ही एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात असलहाधारी जो पहले से ही मेरा पीछा करते आ रहे थे । मेरे बराबर में आ गए और उन्होंने आकर मेरी बाइक में लात मारते हुए मेरे ऊपर तमंचा तान कर तथा गाली गलौज करते हुए बाइक रोकने की धमकी दी । मैंने जैसे ही बाइक तेज करनी चाही तो सशस्त्र बदमाशों ने मुझे गोली मार देने की चेतावनी दी मैं बाइक दौडाने का प्रयास कर ही रहा था, कि अचानक सड़क पर आए रोड ब्रेकर से असंतुलित होकर मेरी बाइक डिसबैलेंस हो गई । उसी समय अज्ञात बदमाशों ने लात मार कर मेरी बाइक गिरा दी । उनके द्वारा दिए गए धक्के से मैं सड़क के बायीं ओर खेत में जा गिरा, मेरे गिरते ही शातिर लुटेरों ने तमंचा निकालकर उसकी नली मेरे मुंह में लगा दी और एक तमंचे की नली मेरी कंनपटी पर सटाकर जान से मारने की धमकी देकर मुझे बेरहमी से पीटा मैंने चीखने चिल्लाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने मेरा मुंह दबाकर मेरे हाथ पैर मफलर से बांध दिए । पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उसकी बाइक पर टंगे थैला से 27,000 रूपए नकद, आधार कार्ड , पैन कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस , दुकान संबंधी कागजात तथा दुकान की चाबियां आदि सामान लूट लिया । वारदात को अंजाम देने के बाद सशस्त्र लुटेरे वापस अलीगंज की तरफ ही भाग गए । उनके जाने के बाद उसका कहना है कि मैं किसी तरह अपने हाथ पर खोलकर वहां से भागा तो थोड़ी ही दूर पर बनी दुकानों के पास उसे एक अज्ञात व्यक्ति मिला । जिसके मोबाइल फोन से घटना की सूचना अपने परिजनों को दी । मौके पर पहुंचे परिजनों तथा ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचित किया । इसकी सूचना के बाद घटनास्थल पर थाना कंपिल अलीगंज तथा रामपुर थाने की पुलिस पहुंची । तीनों थाना की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही और आखिर में तय हुआ कि घटना स्थल कंपिल थाना क्षेत्र में है । पीड़ित का कहना है कि इसके बाद उसने कंपिल थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर पुलिस को दी । लेकिन समाचार लिखे जाने तक तथा पीड़ित के अनुसार वारदात से संबंधित रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी ।
इनसैट : –
लूट की घटना से क्षेत्र में फैली दहशत
कंपिल / कायमगंज 13 दिसंबर
गढ़िया जगन्नाथ निवासी हितेंद्र सिंह राठौर की सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई आम रास्ते पर लूट के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है । क्षेत्रीय लोग खासे भयभीत हो रहे हैं । उनका कहना है कि काफी समय के बाद इस तरह की घटना हुई है । इस घटना से कानून व्यवस्था पर सीधे-सीधे प्रश्न चिन्ह लग रहा है । साथ ही लोगों का कहना है कि सरकार का अपराध मुक्त समाज तथा भय मुक्त आवागमन , गुंडागर्दी का खात्मा जैसी कानून व्यवस्था से जुड़ी बातें अब लगभग समाप्त होती जा रही हैं । इस घटना के बाद लोग कहने लगे हैं कि अब तो ऐसा लग रहा है मानो एक बार फिर जंगल राज की वापसी हो रही है । सजग एवं बुद्धिजीवी ग्रामीणों का कहना है कि जितनी भी जल्दी हो सके इस वारदात का सही ढंग से खुलासा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिएl

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes