KAIMGANJ NEWS – उसी समय तमाम उलझनों के बावजूद मृतक के पिता ने मारपीट तथा लूट का आरोप लगा कराई थी एफआईआर दर्ज
कायमगंज / फर्रुखाबाद
अब से लगभग 45 दिन पूर्व अवैध खनन करोवार के वर्चस्व को लेकर व्यस्त मार्ग पर एक गुट के माफिया के गुर्गों ने कार रोककर युवक तथा उसके साथी को बेरहमी से मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । घायल युवक की उपचार के दौरान सैफई (इटावा) अस्पताल में मौत हो गई । शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया । बताया गया कि मृतक कायमगंज नगर के मोहल्ला दत्तूनगला निवासी मनोज कुमार पुत्र विजय सिंह मूल रूप से कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अल्लाहदादपुर का रहने वाला था।
घर के बाहर पुलिस और लगी भीड़
उस पर 2अगस्त 025 को नगर के बाईपास रोड पर उस पर कुछ लोगों ने गाड़ी से खींचकर लोहे की राड़ों से हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
= मृतक के पिता ने कराई थी रिपोर्ट दर्ज=
मनोज के पिता ने कोतवाली में विनेश व अंकुर पुत्रगण बच्चन सिंह निवासी मोहल्ला चौहट्टा थाना शमशाबाद, अनमोल पुत्र प्रदीप निवासी फरसोली अलीगंज (एटा),अमित पुत्र नेत्रपाल रेलवे रोड़ कायमगंज, अरबाज निवासी सुभानपुर और हीरालाल निवासी लालपुर पट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
= दर्ज रिपोर्ट में साथी के घायल होने एवं लूट का भी लगा है आरोप =
इस दिनदहाड़े हुई घटना में मनोज का साथी ऋषभ भी गंभीर घायल हुआ था। मृतक के पिता विजय सिंह ने हमलावरों पर एक सैट मोबाइल फोन और 43 हजार रुपए नकद लूट ले जाने का भी आरोप लगाया था। इस मारपीट को लोग अवैध खनन कारोबार और पुरानी रंजिश से जोड़ रहे थे।
मारपीट में घायल मनोज को सीएचसी ले जाया गया था। जहां से उसे लोहिया रेफर कर दिया गया था। लोहिया से रैफर होने पर परिजन उसे सैफई (इटावा) मेडिकल कालेज ले गए थे। जहां इलाज के दौरान मनोज की शनिवार रात को दुखद मौत हो गई । परिजन उसके शव को घर ले आए। घटना की विवेचना कर रहे कस्बा इंचार्ज नागेंद्र सिंह ने मौके पर जा कर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जवान बेटे की मौत से मां निर्मलादेवी, पत्नी गुड़िया, सीआरपीएफ में नियुक्त भाई संजय सिंह सहित सभी परिजन रो – रो कर बेहाल हो रहे हैं । मृतक की पांच साल पहले ही शादी कानपुर से हुई थी ।
इनसेट :-
अवैध खनन कारोबार की अनदेखी ही बताई जा रही है इस हत्याकांड की असली वजह
कायमगंज :-
कायमगंज क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार पिछले लम्बे समय से बेरोक – टोक चल रहा है । इस कारोबार से जुडे मुख्य रूप से मिट्टी खनन माफियाओं के दो गुट सक्रिय हैं । जिनमें आपस में अवैध खनन को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता है।इसके अलावा ऊंची पहुंच तथा रसूख के चलते न तो पुलिस ही कुछ करती है और न ही स्थानीय प्रशासन , कोई भी रोकने का प्रयास नहीं करता है ।जिससे अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है और पूरे तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार फल फूल रहा है। इसी अवैध कारोबार के वर्चस्व को लेकर फसाद की शुरुआत हुई जो खूनी संघर्ष में बदल गई । जिसमें मनोज की जान चली गई ।
इधर दरोगा के पुत्र की मौत के मामले में पुलिस के हाथ पाव फूल गए है। एक माह पहले जब यह घटना घटी थी उसके बाद तक मुकदमे के आरोपितो की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। गिरफ्तारी न होने को लेकर सवाल उठ रहे है। वही तीन दिन पहले सुभानपुर निवासी अरबाज को हिरासत में लिया गया था। सूत्रों की माने तो पुलिस द्वारा 151 में चालान भी किया था।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb