FARRUKHABAD NEWS फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के लिए सपा बसपा के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Picsart 24 04 25 10 09 54 172

FARRUKHABAD NEWS फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में मतदान होना है । चुनाव लड़ने वाले दलीय एवं निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन कर रहे हैं । 24 अप्रैल को इन्डिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी डा० नवलकिशोर शाक्य व बसपा से क्रांति पाण्डेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । दोनों प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन कार्यालय में पहुंचकर अपने-अपने नामांकन निर्वाचन अधिकारी को सोंपे । नामांकन से पहले गठबंधन सपा प्रत्याशी डॉ० नवल शाक्य ने गुड़गांव देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया ।, इसके बाद डॉ० शाक्य बडी संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ बाईपास केंद्रीय चुनाव कार्यालय पहुंचे ।, जहां उत्साही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कर डॉ० नवल किशोर शाक्य जिंदाबाद के नारे लगाए, पार्टी चुनाव कार्यालय पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी -पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी – ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी – सिराजुल आफाक उर्फ मुन्ना – ओम प्रकाश शर्मा आदि पार्टी के नेता मौजूद थे। डॉ० श्री शाक्य के नामांकन के समय सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव,पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी,डॉ प्रियंका शाक्य मौजूद रहे।
नामांकन के बाद डॉ श्री शाक्य ने मीडिया को बताया कि चिकित्सीय सेवा से बड़ी राजनीति की सेवा है ।,उन्होंने कहा कि यदि में सांसद बन गया तो अपना पूरा वेतन बेसहारा गरीब बच्चों की शिक्षा पर खर्च करूंगा ।,उन्होंने 32 वर्षों से बंद कंम्पिल कताई मिल को चालू करवाने के साथ बदहाल चीनी मिल का आधुनिकरण कराने की बात भी कही ।एशिया में सबसे ज्यादा आलू उत्पादक वाले जनपद फर्रुखावाद में आलू आधारित कोई उद्योग न लगने पर हैरानी जताते हुए आलू चिप्स एवं दवा आधारित उद्योग लगवाने का भरसक प्रयास करने का वादा किया।
उन्होंने लोहिया अस्पताल में हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी का डॉक्टर ना होने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि अटैक पड़ने पर मरीज की उपचार के अभाव में मौत हो सकती है। आज दो और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए ।,उनके साथ भी उनके समर्थक काफी संख्या में मौजूद दिखाई दे रहे थे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes