Farrukhabad news – ट्रैक के दूसरी तरफ बने पशु बाडे में बंधे पालतू पशुओं की तरफ़ जाते समय हुआ हादसा – परिवार में मचा कोहराम – शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फर्रुखाबाद।
पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक की रेलवे स्टेशन
शमशाबाद के पास आज गुरुवार को एक दुखद घटना होने से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई । यहां एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दुखद मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की गई। उसी समय वहां पहुंचे गांव मंझना निवासी बंटू ने मृतक की पहचान अपने पिता राममुरारी के रूप में की ।
मृतक के परिवार में पत्नी कमला देवी तथा तीन पुत्र—सबसे बड़े विनोद कुमार, बंटू और राहुल हैं। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था ।
मृतक के बेटे बंटू ने बताया कि उनका मकान नवाबगंज रोड की ओर रेलवे लाइन पार करके बना हुआ है, जहां भैंस बंधी रहती है। गुरुवार को उनके पिता रेलवे क्रॉसिंग पार कर वहीं जा रहे थे ।
इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से यह दुर्घटना हो गई । घटना स्थल शमशाबाद रेलवे स्टेशन के पास होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई । पुलिस ने आवश्यक औपचारिताएँ पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पार करने की जानलेवा जोखिम को उजागर कर दिया है। इलाके के लोगों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु सुरक्षित क्रॉसिंग की मांग की है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news जापान करेगा यूपी में11 हजार करोड़ का निवेश
Uttar Pradesh news – सीएम योगी के जापान दौरे पर हुए करार के मुताबिक इस[...]
Feb
BIHAR
Bihar news पुरानी परंपरा का जीवंत प्रमाण बनी बारात आगमन सज्जा व्यवस्था
Bihar news -न डीजे, न आतिशबाजी… 22 बैलगाड़ियों की बारात ने समस्तीपुर को लौटा दिए[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बृद्ध की दर्दनाक मौत
Farrukhabad news – ट्रैक के दूसरी तरफ बने पशु बाडे में बंधे पालतू पशुओं की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध,मृतक के भाई ने कराई रिपोर्ट दर्ज
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद क्षेत्रीय गांव फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी विवेक कुमार पुत्र स्वर्गीय अशोक[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 13 वर्षीय किशोर की मौत
Farrukhabad news- बेटे के गम में डूबा श्रमिक परिवार – गांव में छाया मातम -आलू[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जिजपुरा कांड से हड़कंप: झुलसी युवती जिंदगी–मौत से जूझ रही, पुलिस पहरे में केजीएमयू रेफर
KAIMGANJ NEWS — सैफई में नहीं सुधरी हालत, भीम आर्मी नेता की बहन बताई जा[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS युवक व उसके परिजनों को मारने पीटने तथा युवती से छेड़छाड़ का आरोप
KAIMGANJ NEWS – तहरीर दे युवती ने दबंगों पर पीछा कर अश्लीलता का प्रयास करने[...]
Feb