Farrukhabad news-संवेदनशील स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हुए नजर आए
फर्रुखाबाद 9 फरवरी 2024
जनपद हल्द्वानी में घटी घटना से सतर्क हुआ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है। जुम्मे की नमाज को देखते हुए प्रशासन द्वारा कडे इंतजाम किए गए । पूरी तरह शांत व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम वीके सिंह, व एसपी विकास कुमार ने पुलिस व पीएसी के साथ फ्लैग मार्च किया । वही
हल्द्वानी में हुई अराजकता से सबक लेते हुए जिले में हाई अलर्ट जैसी स्थिति के साथ चप्पे चप्पे पुलिस बल तैनात किया गया । जबकि संवेदनशील स्थलों की ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जा रही है । साथ ही, दंगा नियंत्रण टीम ने मॉक ड्रिल की । पूरी सावधानी के साथ धार्मिक स्थलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अता हुई । व्यवस्था के मद्देनजर लालगेट से बीबीगंज पुलिस चौकी तक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। डीएम व एसपी ने पैदल गश्त के दौरान धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी देखी ।
डीएम डॉ० वीके सिंह ने बताया कि सभी अधिकारी अपने – अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए स्थिति पर नजर बनाए हैं। डीएम ने जनपद वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही शांन्ति पूर्वक मेल जोल से रहने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसलिए अराजकता करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिए ही इतने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep